कन्हान पुल पर हादसा: निजी बस ने मारी ऑटो को टक्कर, घटना में 2 सैनिकों की मौत, 6 हुए घायल

निजी बस ने मारी ऑटो को टक्कर, घटना में 2 सैनिकों की मौत, 6 हुए घायल
  • तुरंत अस्पताल रवाना किया
  • फरार ट्रैवल्स चालक गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क, कामठी/कन्हान. जूना कामठी पुलिस स्टेशन अंतर्गत नागपुर-जबलपुर राष्ट्रीय महामार्ग स्थित कन्हान नदी पुल पर नागपुर से सिवनी (मध्यप्रदेश) की ओर तेज रफ्तार से जा रही पवन ट्रैवल्स की बस ने ऑटो को टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो में सवार 2 सैनिकाें की मृत्यु हो गई। वहीं, ऑटो चालक सहित 6 सैनिक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को नागपुर के मेयो अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।

बाजार से खरीदी कर लौट रहे थे

जूना कामठी पुलिस स्टेशन से मिली जानकारी के अनुसार, गार्ड रेजिमेंटल ट्रेनिंग सेंटर (जीआरसी) कामठी के 15 सैनिक रविवार को छुट्‌टी का दिन होने से कन्हान बाजार में साहित्य खरीदी करने के लिए गए थे। शाम 4 बजे के करीब सभी सैनिक दो आॅटो में वापस कामठी सैनिक प्रशिक्षण केंद्र के लिए निकले। ऑटो (क्र. एमएच-49, एआर-7433) में 8 सैनिक सवार होकर नागपुर-जबलपुर राष्ट्रीय महामार्ग से कामठी की ओर आ रहे थे। इस दरम्यान कन्हान नदी पुल पर विपरीत दिशा से नागपुर से सिवनी (मध्यप्रदेश) की ओर तेज रफ्तार से जा रही पवन ट्रैवल्स की बस (क्रमांक एमएच-31, एफसी-457) ने आॅटो को टक्कर मार दी। ऑटो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

तुरंत अस्पताल रवाना किया

घटना के बाद नागरिक तथा अन्य ऑटो में सवार सैनिक, जूना कामठी के थानेदार प्रशांत जुमडे सहकर्मियों के साथ घटनास्थल पहंुचे तथा ट्रैवल्स में फंसे ऑटो को बाहर निकला। दूसरे वाहन से गंभीर घायल सैनिकांें को कामठी के उपजिला अस्पताल उपचार के लिए रवाना िकया गया। 8 सैनिक व ऑटो चालक की स्थिति गंभीर थी। अरविंद, विघ्नेश, डी. प्रधान, ना.भा. रत्नम, धीरज राय व ऑटो चालक शंकर विट्ठुलाल खरागबाण (50) गोरा बाजार निवासी को नागपुर के मेयो अस्पताल में रवाना किया गया। कुमार पी, जाधव शेखर, कुमार मर्गन को कामठी-नागपुर मार्ग स्थित आशा हॉस्पिटल में उपचार के लिए भर्ती किया गया।

आला अधिकारी पहुंचे

उपचार के दरम्यान रात 9.15 बजे के करीब विघ्नेश जी, धीरज राय इन दो सैनिकांे की मृत्यु होने की जानकारी जूना कामठी पुलिस ने दी। जानकारी मिलते ही पुलिस उपायुक्त निकेतन कदम, जूना कामठी के थानेदार प्रशांत जुमडे, सहायक पुलिस निरीक्षक सचिन यादव, पुलिस उपनिरीक्षक एस. पांडे घटनास्थल पर पहुंचे थे। 6 सैनिकाें की स्थिति गंभीर होने से सैनिक प्रशिक्षण केंद्र के वरिष्ठ अधिकारी आशा हॉस्पिटल पहुंचे।

फरार ट्रैवल्स चालक गिरफ्तार

घटना के बाद ट्रैवल्स चालक बस छोड़कर फरार हो गया। रात 9 बजे के करीब ट्रैवल्स चालक मधुकर विट्ठलराव काले (60) रविशंकर वार्ड, गोंदिया निवासी को गिरफ्तार किया गया। बस चालक के खिलाफ जूना कामठी पुलिस स्टेशन में धारा 304 सहधारा 338 के तहत मामला दर्ज किया गया। मामले की जांच थानेदार प्रशांत जुमडे कर रहे हैं।

अभियान - 3,185 वाहन चालकों पर हुई सख्त कार्रवाई

उधर शहर यातायात पुलिस विभाग के विविध दस्तों ने अलग-अलग जगह पर विविध धाराओं के तहत 3185 वाहन चालकों पर कार्रवाई की और करीब 2 लाख 41 हजार 550 रुपए का शुल्क वसूला। इसके अलावा शराब बंदी के 7, एनडीपीएस एक्ट का 1 मामला दर्ज किया गया। इस मामले में 8 आरोपियों से करीब 70 हजार 670 रुपए का माल जब्त किया गया। जुआ प्रतिबंधक के 4 मामले दर्ज कर 4 आरोपियों से करीब 2,200 रुपए का माल जब्त किया गया।

Created On :   17 Jun 2024 11:21 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story