दबिश: नागपुर के धरमपेठ में रात भर चलने वाले हुक्का पार्लर पर पुलिस ने मारा छापा

नागपुर के धरमपेठ में रात भर चलने वाले हुक्का पार्लर पर पुलिस ने मारा छापा
  • क्लाउड कैफे नाम से है हुक्का पार्लर
  • नियमों का खुलेआम किया जा रहा था उल्लंघन
  • सभ्रांत परिवार के युवाओं का लगा रहता है जमावड़ा

डिजिटल डेस्क, नागपुर। हुक्का पार्लर पर पुलिस ने छापा मारा। नियमों का उल्लंघन कर पार्लर अलसुबह तक चल रहा था। क्राइम ब्रांच की यूनिट-2 की टीम ने कार्रवाई कर संचालक के खिलाफ कोटपा कानून कतहत बर्डी थाने में प्रकरण दर्ज किया। धरमपेठ क्षेत्र में आनंद बिल्डिंग की पहली मंजिल पर क्लाउड कैफे नाम से हुक्का पार्लर है। पार्लर का गेट बंद कर सुबह तक इसे चलाया जा रहा था। इसकी भनक लगते ही रविवार को सुबह करीब 4 बजे क्राइम ब्रांच की टीम ने छापा मारा।

बताया जाता है कि, इस पार्लर में अापराधिक तत्वों के अलावा सभ्रांत परिवार के युवाओं का जमावड़ा लगा रहता था। विविध फ्लैवर के तंबाकू का नशा हुक्के में उन्हें उपलब्ध कराया जा रहा था। कार्रवाई से कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा। हुक्का पार्लर संचालक मयंक गौरीशंकर अग्रवाल (35), खापरीपुरा निवासी के खिलाफ कोटपा कानून के तहत प्रकरण दर्ज कर उससे 13 नगहुक्का पॉट और तबाकू, ऐसा कुल 34 हजार रुपए का माल जब्त किया गया है।

गुरुद्वारे की दानपेटी से 1.50 लाख चोरी, 2 गिरफ्तार : कलमना क्षेत्र के मिनीमाता नगर में गुरु घासीदास सतनामी समाज, मानव उत्थान ट्रस्ट के गुरुद्वारा के लोहे का गेट तोड़कर दानपेटी से करीब डेढ लाख रुपए चुराने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी हिमांशु प्रवीण यादव (22), नालंदा नगर, भगवान नगर, अजनी और सुजल राजू गिरि (20), न्यू. कैलास नगर, मानेवाड़ा रोड, अजनी निवासी है। पुलिस के अनुसार मिनीमाता नगर, कलमना निवासी नरेन्द्र हीरालाल बघेल (44) ने कलमना थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी। कलमना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। इस दौरान पुलिस को पता चला कि, अारोपी हिमांशु यादव और सुजल गिरि ने घटना को अंजाम दिया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्त में लेकर पूछताछ की। आरोपियों ने चोरी की बात स्वीकार की। दोनों आरोपियों से 1, 2 व 5 रुपए के सिक्के व नोट सहित करीब 20 हजार 566 रुपए का माल जब्त किया गया। कलमना के वरिष्ठ थानेदार गोकुल महाजन के नेतृत्व में सहायक पुलिस निरीक्षक उज्वल इंगोले, उपनिरीक्षक रामलोड, एएसआई मुटकुरे, हवलदार अंकलवार, भैसारे, सिपाही अमृते, शेंडे, देसाई व महिला सिपाही चरड़े ने कार्रवाई की।


Created On :   21 May 2024 9:44 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story