भयंकर गर्मी: बीमार पड़ रहे यात्री, लू की शिकायतें ज्यादा, जनरल व स्लीपर में और हालत खराब

बीमार पड़ रहे यात्री, लू की शिकायतें ज्यादा, जनरल व स्लीपर में और हालत खराब
  • जनरल व स्लीपर के यात्रियों की हालत खराब
  • नागपुर स्टेशन पर अच्छी व्यवस्था

डिजिटल डेस्क, नागपुर. इन दिनों सूरज आग उगल रहा है। ऐसे में अब ट्रेन से सफर करने वाले यात्री भी बीमार पड़ रहे हैं। आंकड़ों के अनुसार मई में अब तक 350 यात्रियों ने डॉक्टर सहायता ली है। गत 3 महीने की बात करें तो मध्य रेलवे नागपुर मंडल के स्टेशनों पर एक हजार यात्रियों ने डॉक्टर की सहायता मांगी है। अधिकतम यात्रियों को लू लगने की शिकायतें सामने आ रही है। डॉक्टरों द्वारा उन्हें दवाईयां दी जा रही हैं।

ज्यादातर यात्रियों को लग रही लू : अधिकतर यात्रियों को लू लग रही है। मुख्य कारण भीड़ है, इन दिनों शादी ब्याह व घुमने फिरने के शौकीन यात्रियों की संख्या बढ़ गई है। जिससे स्लीपर व जनरल बोगियां ठसाठस भरी हैं। स्टेशन पर भी यात्रियों की भीड़ ज्यादा है। वहीं धूप भी तेज है। इस कारण यात्री लू के शिकार हो रहे हैं।

जनरल व स्लीपर के यात्रियों की हालत खराब

शादी-ब्याह के चलते इन दिनों ट्रेनों में भारी भीड़ है। मीलों का सफर करने वाली ट्रेनें लगातार धूप के संपर्क में आती है, जिससे एसी श्रेणी के यात्रियों को राहत रहती है, लेकिन स्लीपर व जनरल बोगी की यात्रियों को गर्मी के सीधे संपर्क में रहना पड़ता है। ऐसे में जनरल व स्लीपर श्रेणी के यात्रियों की हालत खराब हो रही है। खासकर वृद्ध व बच्चों को डॉक्टर की जरूरत पड़ रही है। आंकड़ों के अनुसार मार्च महीने से ही डॉक्टरों कॉल्स बढ़े हैं। मार्च में 3 सौ से ज्यादा आंकड़ा गया है। वही अप्रैल में 3 सौ 13 वही मई में अभी तक 350 यात्रियों ने डॉक्टरों की मदद मांगी है। जानकारों की मानें तो हर दिन यात्रियों को डॉक्टरों की जरूरत पड़ रही है। प्रति दिन 10 डॉक्टर कॉल हो रही है।

नागपुर स्टेशन पर अच्छी व्यवस्था : मध्य रेलवे नागपुर मंडल के नागपुर रेलवे स्टेशन पर बीमार यात्रियों के लिए अच्छी सुविधा है। भारत के केंद्र में स्थित नागपुर रेलवे स्टेशन बोर्डिंग/डी-बोर्डिंग के साथ-साथ गुजरने वाली ट्रेनों की विभिन्न जरूरतों को पूरा करता है। यह शहर मध्य भारत का सबसे बड़ा चिकित्सा केंद्र भी है, जहां आंतरिक महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ से कई मरीज आते हैं। नागपुर रेलवे स्टेशन पर निर्मित मिनी आईसीयू और फार्मेसी के साथ इमरजेंसी मेडिकल रूम की उपलब्ध है। इसके अलावा, नागपुर रेलवे स्टेशन इस मंडल से गुजरने वाली ट्रेन यात्रा के दौरान बीमार पड़ने वाले यात्रियों के सैकड़ों ‘डॉक्टर ऑन कॉल' अनुरोधों को भी संभालता है। प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर उपलब्ध होने वाली सुविधा के तहत प्लेटफॉर्म और बाहरी रोगियों का इलाज यहां हो रहा है। इसके अलावा, यह आपातकालीन स्थिति में रेल यात्रियों को मुफ्त प्राथमिक चिकित्सा प्रदान करता है। यह सुविधा पेशेवर डॉक्टर और पैरा-मेडिकल स्टाफ द्वारा चौबीसों घंटे उपलब्ध कराई जा रही है। निजी अस्पताल की एम्बुलेंस सेवा भी प्रदान की जाती है। बीमार यात्री को आपातकालीन चिकित्सा सेवा प्रदान की जा रही है।

Created On :   28 May 2024 10:21 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story