टीका -टिप्पणी: मुख्यमंत्री पद को लेकर कार्यकर्ता भावना व्यक्त करते रहते हैं, यह सब किसी को गलत नहीं लगना चाहिए

मुख्यमंत्री पद को लेकर कार्यकर्ता भावना व्यक्त करते रहते हैं, यह सब किसी को गलत नहीं लगना चाहिए
  • कांग्रेस नेता बालासाहब थोरात ने कहा
  • पराजय के भय से राज्य में भाजपा नहीं करा रही चुनाव
  • सरकारी धन से महायुति कर रही है प्रचार

डिजिटल डेस्क , नागपुर। महाविकास आघाड़ी में मुख्यमंत्री पद को लेकर वक्तव्यों पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता बालासाहब थोरात ने कहा है कि कार्यकर्ता भावना व्यक्त करते रहते हैं। इन वक्तव्यों को किसी ने गलत नहीं समझना चाहिए। थोरात ने यह भी कहा कि कांग्रेस मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित नहीं करनेवाली है। यह बात पहले से ही स्पष्ट है। गुरुवार को थोरात ने विमानतल पर मीडिया से बात की। महाविकास आघाडी में मुख्यमंत्री पद को लेकर शिवसेना उबाठा के प्रवक्ता संजय राऊत ने कहा है कि उद्धव ठाकरे ही मुख्यमंत्री के तौर पर राज्य की जनता के मन में है।

उद्धव ठाकरे ने भी कहा है कि महाविकास आघाडी में मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित करना चाहिए। इस बारे में कांग्रेस व राकांपा शरद गुट की ओर से भी वक्तव्य सामने आ रहे हैं। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके बालासाहब थोरात ने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता को लगता है कि उनके दल का ही मुख्यमंत्री होना चाहिए। कांग्रेस के कार्यकर्ता भी किसी का नाम मुख्यमंत्री पद के लिए लें तो उसे किसी ने गलत नहीं समझना चाहिए। महाविकास आघाडी में एकजुटता कायम रहेगी। लोकसभा के समान विधानसभा चुनाव में भी आघाडी को प्रतिसाद मिलेगा। भाजपा और महायुति को पराजय का भय है। इसलिए उनकी ओर से विविध दावे और निराधार प्रचार किए जा रहे हैं। पराजय के भय के कारण ही विधानसभा चुनाव को टालने का प्रयास किया जा रहा है। थोरात ने कहा कि महायुति का सरकारी खर्च पर नियंत्रण नहीं है। चुनाव प्रचार के लिए भी सरकारी पैसों का इस्तेमाल किया जा रहा है।

आघाडी में सीएम पद का नाम नहीं : थोरात ने कहा कि महाविकास आघाडी के सभी घटक दलों को एकत्रित रखने का प्रयास किया जा रहा है। एकत्रित रहकर ही विधानसभा चुनाव लड़ा जाएगा। ऐसे में महाविकास आघाडी में अभी किसी का नाम मुख्यमंत्री के तौर पर तय नहीं किया जा सकता है। राज्य में लोकसभा चुनाव के समान ही भाजपा व महायुति के विरोध में वातावरण बना है।

Created On :   29 Aug 2024 12:00 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story