Nagpur News: राहुल गांधी का लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष बनना देश के लिए अभिशाप

राहुल गांधी का लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष बनना देश के लिए अभिशाप
  • कांग्रेस संविधान की हत्यारी है,अब उसी पर राजनीति कर रही है
  • केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा वक्फ बोर्ड सुधार विधेयक मंजूर होने का दावा
  • वक्फ बोर्ड सुधार विधेयक जल्द ही मंजूर होगा

Nagpur News संविधान के विषय को लेकर केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू ने कांग्रेस पर हमला बोला है। उन्होंने कहा है-कांग्रेस संविधान की हत्यारी है, अब वही संविधान को हाथ में लेकर राजनीति कर रही है। राहुल गांधी को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष बनना देश के लिए अभिशाप है। उन्होंने दावा किया कि वक्फ बोर्ड सुधार विधेयक जल्द ही मंजूर हो जाएगा। शुक्रवार को रिजिजू पत्रकार वार्ता में बोल रहे थे।

पत्रकार वार्ता से पहले उन्हें दीक्षाभूमि में डॉ.बाबासाहब आंबेडकर को अभिवादन किया। उन्होंने कहा-देश में संविधान देनेवाले बाबासाहब आंबेडकर को लोकसभा चुनाव में पराजित करने का षड़यंत्र कांग्रेस ने रचा था। बाबासाहब कानून मंत्री थे तब उन्हें कांग्रेस ने परेशान किया। बाबासाहब को मंत्रिपद से इस्तीफे को विवश किया गया। कांग्रेस ने बाबासाहब के संविधान को कभी माना ही नहीं। नरेंद्र मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री थे तब उन्होंने सर्वप्रथम संविधान यात्रा निकाली। प्रधानमंत्री बने तब उन्होंने संविधान दिवस मनाने की शुरुआत की। बाबासाहब के लंदन के घर को स्मारक बनाया गया। दीक्षाभूमि, चैत्यभूमि का विकास किया। महाराष्ट्र के प्रत्येक जिले में संविधान बनाने का निर्णय लिया गया। कांग्रेस को मुस्लिम के सिवाय जैन, ईसाई, पारसी अल्पसंख्यक नहीं लगते हैं। अल्पसंख्यक विभाग का प्रतिनिधित्व केवल मुस्लिम को दिया गया। वक्फ की भूमि पर मुस्लिम समाज के धनाढ्य लोगों ने कब्जा किया। इसलिए वक्फ बोर्ड सुधार विधेयक लाया गया। यह विधेयक मंजूर हो जाएगा।

राहुल गांधी ने संविधान नहीं पढ़ा : देश का दुर्भाग्य है कि राहुल गांधी लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष है। जिस व्यक्ति ने संविधान नहीं पढ़ा, संविधान की भावना को नहीं समझते हैं, जिसके पूरे परिवार ने बाबासाहब आंबेडकर का अपमान किया, ऐसे व्यक्ति के मुंह से संविधान शब्द निकलना भी अपमान है। मेरा मानना है कि राहुल गांधी समान व्यक्ति का संविधान को छूना भी अनुचित है।

बौद्ध समाज समझे, कौन सही है : बाबासाहब को लेकर कांग्रेस का षड़यंत्र छिपा नहीं है। कांग्रेस ने संविधान को कभी माना ही नहीं। ऐसे में बौद्ध समाज समझें कि कौन सही है। कांग्रेस के निराधार प्रचार से बचें।

Created On :   4 Oct 2024 11:45 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story