Nagpur News: केंद्र से हरी झंडी - नागपुर के 3 वकील बनेंगे न्यायमूर्ति, सिफारिश मंजूर

केंद्र से हरी झंडी - नागपुर के 3 वकील बनेंगे न्यायमूर्ति, सिफारिश मंजूर
  • न्यायमूर्ति के लिए सिफारिश की थी
  • केंद्र सरकार ने कॉलेजियम की सिफारिश को मंजूरी दी
  • इन सबकी है अपनी-अपनी खासियतें

Nagpur News : सुप्रीम कोर्ट के कॉलेजियम ने नागपुर के तीन वकीलों की बॉम्बे हाई कोर्ट के न्यायमूर्ति के लिए सिफारिश की थी। कॉलेजियम ने केंद्र सरकार को न्यायमूर्ति के लिए कुल पांच नामों की सिफारिश की है, इसमें से तीन नाम नागपुर हाई कोर्ट बार एसोसिएशन से हैं। इसमें सरकारी वकील निवेदिता मेहता, हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के पूर्व सचिव एड. प्रफुल्ल खुबालकर और एड. रोहित जोशी का नाम शामिल है। केंद्र सरकार ने कॉलेजियम की सिफारिश को मंजूरी देते हुए इन वकीलों को काम रोकने की सूचना दी है।

सबकी अपनी-अपनी खासियतें

एड. निवेदिता मेहता पिछले 11 साल से राज्य सरकार का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। उनके पास 31 वर्षों से अधिक का कानूनी अनुभव है। उन्होंने कई नागरिक, संवैधानिक मामलों को संभाला है।

हाई कोर्ट बार एसोसिएशन नागपुर के पूर्व सचिव रह चुके एड. प्रफुल्ल खुबालकर को 27 साल का कानूनी अनुभव है। चूंकि वह ओबीसी समुदाय से हैं, इसलिए यदि उन्हें न्यायमूर्ति के पद पर पदोन्नत किया जाता है, तो कानूनी क्षेत्र में उच्च पदों पर ओबीसी समुदाय का प्रतिनिधित्व होगा, ऐसा कॉलेजियम ने व्यक्त किया है।

रोहित जोशी पिछले 26 साल से वकालत के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उनके द्वारा लड़े गए मामलों में से 34 के नतीजे "रिपोर्ट' हो चुके हैं। कॉलेजियम के सदस्य सुप्रीम कोर्ट के न्यायमूर्ति भूषण गवई ने यह बताते हुए एड. रोहित जोशी के नाम की सिफारिश की है कि उन्होंने नागपुर बेंच में काम करते हुए एड. जोशी के काम को करीब से देखा है।

Created On :   23 Oct 2024 12:26 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story