Nagpur News: गांजे का सौदा करते समय छापा, दो आरोपी गिरफ्तार, यवतमाल से नागपुर आया बेचने

गांजे का सौदा करते समय छापा, दो आरोपी गिरफ्तार, यवतमाल से नागपुर आया बेचने
  • यवतमाल से गांजा बेचने नागपुर आया था आरोपी
  • दो आरोपी गिरफ्तार
  • गांजे का सौदा करते पर पुलिस का शिकंजा

Nagpur News : गांजा खरीदी-बिक्री के दौरान पुलिस ने छापा मारकर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। । बर्डी थाने में प्रकरण दर्ज कर आरोपियों को अदालत में पेश कर उन्हें पुलिस रिमांड पर लिया गया है। गिरफ्तार आरोपी नयन संतोष मेश्राम (21), यवतमाल जिले का चिखलगांव, वर्तमान लोहापुल के पास रहता है। उसका साथी शेख शकील शेख सलीम (29), तेलीपुरा, बर्डी निवासी है। रात करीब 8.30 बजे आरोपी गांजा बेचने वाले थे। इसकी भनक क्राइम ब्रांच के एनडीपीएस दस्ते को लगते ही आरोपियों को दबोचने के लिए परिसर में जाल बिछाया और कार्रवाई कर नयन को पकड़ लिया गया। उसके कब्जे से 14 हजार 260 रुपए का 713 ग्राम गांजा जब्त किया।

दोनों आरोपी पुलिस की रिमांड पर

पूछताछ में उसने बताया कि, वह अपने साथी शेख शकील की मदद से गांजे का सौदा करने वाला था। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने शकील को भी दबोच लिया। दोनों को बर्डी पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने धारा 8 (क),20 (ब),(2)(अ),29 मादक पदार्थ विरोधी कानून के तहत प्रकरण दर्ज कर दोनों को अदालत में पेश िकया। अदालत ने दोनों को पुलिस की रिमांड पर भेज दिया है।

Created On :   19 Sept 2024 2:30 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story