Nagpur News: महाविकास आघाड़ी में सीएम पद की लड़ाई, उद्धव जान गए होंगे कांग्रेस कितनी बेईमान है

महाविकास आघाड़ी में सीएम पद की लड़ाई, उद्धव जान गए होंगे कांग्रेस कितनी बेईमान है
  • 24 व 25 सितंबर को महाराष्ट्र दौरे पर रहेंगे अमित शाह
  • राणे का बयान महाराष्ट्र के मुसलमानों के विरोध में नहीं
  • भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा

Nagpur News : कांग्रेस की नीति व नीयत पर सवाल उठाते हुए भाजपा ने महाविकास आघाडी पर निशाना साधा है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा है- महाविकास आघाडी में मुख्यमंत्री पद की लड़ाई चल रही है। कांग्रेस बेईमान है। उद्धव ठाकरे जान गए होंगे कि कांग्रेस कितनी बेईमान है। शुक्रवार को बावनकुले ने विमानतल पर पत्रकारों से चर्चा की। उन्होंने कहा-कांग्रेस और शरद पवार ने उद्धव ठाकरे का जितना इस्तेमाल करना था, उतना किया है। मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित करना पड़ सकता है इस भय से महाविकास आघाडी के सम्मेलन बंद हो गए है। उद्धव ठाकरे मुख्यमंत्री बनना चाहते हैं। लेकिन कांग्रेस और शरद पवार उन्हें मुख्यमंत्री बनाने को तैयार नहीं है। महाविकास आघाडी में मुख्यमंत्री पद के लिए संघर्ष चल रहा है। महायुति के मित्र दल राज्य में 14 करोड जनता के कल्याण के लिए सरकार लाने का प्रयास कर रहे हैं।

अमित शाह का दौरा

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह दो दिन के लिए महाराष्ट्र दौरे पर रहेगे। बावनकुले ने बताया कि 24 सितंबर को शाह नागपुर में विदर्भ विभागीय बैठक लेंगे। विधानसभा क्षेत्रवार चुनाव तैयारी की समीक्षा करेंगे। बूथ व प्रभाग स्तर पर संगठन कार्य की जानकारी लेंगे। उसी दिन संभाजीनगर में मराठवाडा क्षेत्र की स्थिति का जायजा लेंगे। 25 सितंबर को नाशिक में उत्तर महाराष्ट्र व कोल्हापुर में पश्चिम महाराष्ट्र के भाजपा कार्यकर्ताओं से संवाद साधेंगे। इन बैठकों के बाद पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की चुनाव कार्य संबध् दिशा तय होगी।

ग्राम पंचायतों को किया मजबूत

बावनकुले ने कहा कि ग्राम पंचायतों को आर्थिक तौर पर मजबूत किया जा रहा है। महायुति सरकार ने इस संबंध में ऐतिहासिक निर्णय लिए है। ग्राम पंचायत के अंतर्गत होनेवाले विकास कार्य की सीमा 3 लाख से 15 लाख तक कर दी गई है। इससे ग्रामीण क्षेत्र में विकास कार्य को गति मिलेगी।

राणे का बयान

भाजपा विधायक नीतेश राणे के बयान को लेकर विपक्ष ने भाजपा पर सवाल दागे हैं। इस संबंध में बावनकुले ने कहा कि विपक्ष केवल आरोपों की राजनीति कर रहा है। नीतेश राणे ने महाराष्ट्र के मुस्लिमों के संबंध में बयान नहीं दिया है। उन्होंने हिंदुस्तान के विरोध काम करनेवालों के बारे में बोला है।

Created On :   20 Sept 2024 1:03 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story