Nagpur News: बांधकाम कामगारों की योजना को लेकर कोर्ट की शरण में पहुंचे सलिल देशमुख

बांधकाम कामगारों की योजना को लेकर कोर्ट की शरण में पहुंचे सलिल देशमुख
  • शुक्रवार को सुनवाई होगी
  • सरकार पर भेदभाव का आरोप
  • कामगार कल्याण मंडल की कार्यशैली पर आक्षेप

Nagpur News : बांधकार कामगारों को सरकारी योजना का लाभ देने की मांग को लेकर राकांपा शरद पवार गुट के नेता व जिला परिषद सदस्य सलिल देशमुख ने न्यायालय में याचिका दाखिल की है। महाराष्ट्र इमारत व अन्य बांधकाम कामगार कल्याण मंडल की ओर से राज्य में बांधकाम कामगारों के लिए विविध योजनाएं है। देशमुख ने कहा है कि इन योजनाओं का लाभ केवल भाजपा विधायकों के क्षेत्र में दिया जा रहा है। अन्य क्षेत्र के बांधकार कामगार इस योजना से वंचित है। योजना को लाभ सभी पंजीकृत बांधकाम कामगारों को मिलना चाहिए। देशमुख ने बांबे उच्च न्यायालय की नागपुर खंडपीठ में याचिका दाखल की है।

28 योजनाएं

सलिल देशमुख ने कहा है- राज्य में बांधकाम कामगारों के हित के लए महाराष्ट्र इमारत व अन्य बांधकाम कामगार कल्याण मंडल की ओर से अनेक योजनाएं चलायी जा रही है। इनमें प्रमुखता से उपयोगी सामग्रियां, घरकुल के लिए मदद, बच्चों की शिक्षा के लिए सहायता की योजनाओं का समावेश है। करीब 28 योजनाएं हैं। राज्य में लाखों बांधकाम कामगारों ने इसके लिए पंजीयन व आवेदन किया है। लेकिन कामगारों को योजना का लाभ नहीं मिल रहा है। केवल भाजपा विधायक के विधानसभा क्षेत्र में कुछ कामगारों को योजना का लाभ दिलाया जा रहा है। इस संबंध में संबंधित अधिकारियों का पत्र लिखा गया। अधिकारियों से मुलाकात की गई। लेकिन अधिकारी भी कामगारों को लाभ नहीं दिला पा रहे हैं। इसके विपरित भाजपा विधायकों के चुनाव क्षेत्र में शिविर लगाकर योजना का लाभ दिलाया जा रहा है।

संविधान चौक से मोर्चा

बांधकाम कामगारों को योजना का लाभ देने की मांग को लेकर गुरुवार को सुबह 10 बजे संविधान चौक से मोर्चा निकाला जाएगा। कामगार कल्याण मंडल कार्यालय पर मोर्चा ले जाया जाएगा। योजना से वंचित रखने के मामले में उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस व उनके समर्थक विधायकों नेताओं का निषेध किया जाएगा। मोर्चा में नागपुर शहर व जिला ग्रामीण के कई कामगार शामिल रहेगें। सलिल देशमुख ने कहा है कि बार बार निवेदन के बाद भी महायुति सरकार योजनाओं में भेदभाव कर रही है। नियमों का उल्लंघन किया जा रहा है।

Created On :   2 Oct 2024 12:43 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story