Nagpur News: 12 फीसदी लाभार्थियों को नहीं मिला राशन, पिछले महीने 7 फीसदी कार्डधारी वंचित

12 फीसदी लाभार्थियों को नहीं मिला राशन, पिछले महीने 7 फीसदी कार्डधारी वंचित
  • पिछले महीने 7 फीसदी कार्डधारी वंचित रहे
  • एप की धीमी गति परेशानी का कारण

Nagpur News : राज्य के नागरी आपूर्ति विभाग ने नया एप लाने से काम की गति बढ़ने की बजाय धीमी हो गई है। एप धीमी गति से काम करने से लाभार्थियों को अनाज वितरित करने में देरी हो रही है। दिसंबर महीने में 7 फीसदी लाभार्थियों को सरकारी अनाज नहीं मिल सका था। विवाद बढ़ने पर सरकार ने 2 दिन का अतिरिक्त समय दिया था, लेकिन यह नाकाफी रहा। जनवरी खत्म होने में केवल 3 दिन शेष हैं आैर अभी भी 12 फीसदी लाभार्थियों को अनाज नहीं मिल सका है। तीन दिन में 4-5 फीसदी लाभार्थी अनाज उठा सकेंगे, लेकिन सभी को अनाज वितरित होना मुश्किल है।

अनाज वितरण करने में लग रहा ज्यादा समय

सार्वजनिक वितरण प्रणाली का सारा काम आॅनलाइन होने से प्वाइंट आफ सेल (पॉस) मशीन पर अंगूठा मैच किए बिना अनाज वितरित नहीं होता। काम में तेजी लाने व अधिक पारदर्शिता के लिए सरकार ने नया एप लाया है। यह एप धीमी गति से चलने से लाभार्थियों को अनाज वितरण करने में काफी समय लग रहा है। अनाज वितरण में हो रही देरी के कारण कई बार लाभार्थियों का राशन दुकानदारों से विवाद होता है। लाभार्थी राशन दुकानदारों को संदेह की नजर से देखते हैं। पिछले महीने राशन दुकानदार संगठन ने कैरी फारवर्ड सुविधा देने की मांग की थी, जिसे खारिज कर दिया गया था। कैरी फारवर्ड यानी इस महीने का अनाज अगले महीने उठा सकते हैं।

महीने के 2 दिन शेष

एप इस महीने भी धीमी गति से काम कर रहा है। जनवरी खत्म होने में केवल 2 दिन शेष है और इतनी कम अवधि में सभी लाभार्थियों को अनाज मिलना मुश्किल है। इस बार भी 7-8 फीसदी लाभार्थी सरकारी अनाज से वंचित रहने की आशंका है।

कैरी फारवर्ड की सुविधा मिले

सुभाष मुसले, अध्यक्ष राशन दुकानदार संघ के मुताबिक पिछले महीने 7 फीसदी लाभार्थियों को अनाज वितरित नहीं हो सका। सरकार ने केवल 2 अतिरिक्त दिन दिए थे, जो पर्याप्त नहीं थे। कैरी फारवर्ड की मांग खारिज कर दी गई थी। यह पाॅलिसी मैटर होने से अधिकारी दखल नहीं दे सकते। इस महीने भी एप धीमी गति से चल रहा। 7-8 फीसदी लाभार्थी सरकारी अनाज से वंचित रहने का खतरा है। सरकार ने कैरी फारवर्ड का आदेश देना चाहिए।


Created On :   29 Jan 2025 6:34 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story