सौगात: नागपुर-सिकंदराबाद वंदे भारत को मोदी ने दिखाई हरी झंडी, शुरू होना यात्रियों के लिए सुखद

नागपुर-सिकंदराबाद वंदे भारत को मोदी ने दिखाई हरी झंडी, शुरू होना यात्रियों के लिए सुखद
  • नागपुर स्टेशन से 15 सौ पेसेंजर को लेकर रवाना
  • 130 की रफ्तार से ट्रैक पर दौड़ी
  • मोदी ने दिखाई हरी झंडी

डिजिटल डेस्क, नागपुर। दिन ब दिन वंदे भारत की लोकप्रियता बढ़ रही है। इसी क्रम में संतरानगरी से सिकंदराबाद के लिए एक और वंदे भारत का शुरू होना यात्रियों के लिए सुखद अनुभव रहेगा। यह विचार केन्द्रीय मंत्री नितिन गड़करी ने व्यक्त करते कहा कि इसकी शुरुआत से इस रूट के मुसाफिरों का सफर और आसान हो जाएगा। सोमवार को स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 8 पर नागपुर-सिकंदराबाद वंदे भारत को हरी झंडी दिखाने के लिए कार्यक्रम था, जब रेल इतिहास में और एक दिन जुड़ गया। नागपुर से सिकंदराबाद के लिए पहली वंदे भारत ट्रेन को रवाना किया गया। वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हरी झंड़ी दिखाई। करीब 15 सौ पैसेंजर को लेकर ट्रेन रवाना हुई। इस अवसर पर केन्द्रीय मंत्री नितिन गड़करी, राज्यपाल सी. पी. राधाकृष्णन, मध्य रेलवे के महाप्रबंधक धर्मवीर मीना, मध्य रेलवे मंडल के प्रबंधक मनिष अग्रवाल आदि उपस्थित थे। गड़करी ने कहा कि, नागपुर से सिकंदराबाद के लिए वंदे भारत की मांग चल रही थी। जिसे देखते हुए इसे शुरू किया गया है। इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री व रेलवे मंत्री का आभार भी माना है। वही राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन ने स्वच्छता के मामले में भारत की यूरोप से बराबरी की है।


130 की रफ्तार से बढ़ी आगे

सोमवार को उद्घाटन के तौर पर वंदे भारत की गाजे बाजे के साथ रवानगी की गई। करीब 15 सौ यात्री 20 कोचवाली इस ट्रेन में सवार थें। ट्रेन को फूलों से सजाया गया था। नियमित तौर पर यह ट्रेन मंगलवार छोड़कर सभी दिन चलेगी।

अबतक इस रूट पर मेल/एक्सप्रेस ट्रेन की 578 किलोमीटर की सामान्य यात्रा में लगभग 8 घंटे लगते हैं, जबकि वंदे भारत यह दूरी 7.15 घंटे में तय करेगी। उपराजधानी से ट्रेन सुबह 5 बजे चलेगी और दोपहर 12:15 बजे सिकंदराबाद पहुंचेगी मार्ग में दिए गए स्टॉपेज सेवाग्राम, चंद्रपुर, बल्लारशाह, रामागुंडम, और काजीपेट स्टेशन हैं। वापसी में ट्रेन सिकंदराबाद से दोपहर 1 बजे शुरू होगी और रात 8:20 बजे नागपुर पहुंचेगी। चेयरकार का किराया 2 हजार रुपए, तो एग्जीक्यूटिव क्लास का किराया 26 सौ रुपए है।

Created On :   16 Sept 2024 1:14 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story