निशाना: विधायक खोपड़े ने कहा - पटोले और वडेट्टीवार कर रहे हैं हिंदुओं का अपमान

विधायक खोपड़े ने कहा - पटोले और वडेट्टीवार कर रहे हैं हिंदुओं का अपमान
  • कांग्रेस व भाजपा के नेताओं के बीच आरोपों का दौर
  • कृष्णा खोपड़े ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले पर साधा निशाना
  • कांग्रेस की वास्तविकता फिर से प्रकट हुई

डिजिटल डेस्क, नागपुर। कांग्रेस व भाजपा के नेताओं के बीच आरोपों का दौर जारी है। विवादित वक्तव्यों के बीच भाजपा विधायक कृष्णा खोपड़े ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले व विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय वडेट्टीवार पर आरोप लगाए हैं कि ये नेता हिंदुओं का अपमान कर रहे हैं। इन नेताओं के कारण कांग्रेस समाप्त हो जाएगी।

मंदिर शुद्धिकरण संबंधी पटोले के वक्तव्य को लेकर खोपड़े ने कहा है कि कांग्रेस की वास्तविकता को फिर से प्रकट किया जा रहा है। कांग्रेस ने हिंदुओं का अपमान किया। भगवान राम व उनके मंदिर के अस्तित्व पर प्रश्नचिन्ह लगाकर न्यायालय में शपथपत्र दाखिल किया था। यही नहीं कांग्रेस ने बाबरी मस्जिद संबंधी संगठन की मदद की।निराधार वक्तव्य दिया।

अब पटोले के वक्तव्यों से कांग्रेस की वास्तविकता व्यक्त हो रही है। 17 साल पहले मुंबई में हुए आतंकवादी हमले के मामले में वडेट्टीवार ने निराधार वक्तव्य दिया है। शहीद हेमंत करकरे पर गोली चलानेवाले काे आरएसएस का अधिकारी कहा है। खोपड़े ने कहा कि कि वडेट्टीवार की बुद्धी के शुद्धीकरण की आवश्यकता है।

Created On :   12 May 2024 1:37 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story