- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- नागपुर के चार हिस्ट्रीशीटर सहित 6...
मर्डर: नागपुर के चार हिस्ट्रीशीटर सहित 6 आरोपी गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क, नागपुर तुमसर (भंडारा)। मैग्नीज कारोबारी नईम शेख की गत सोमवार को शाम 5.15 बजे देसी कट्टे से गोलियां चलाकर हत्या कर दी गई थी। आरोपियों ने गोलियां चलाने के बाद चाकू से नईम का गला भी रेत दिया था। इस हत्याकांड में नागपुर के चार हिस्ट्रीशीटर सहित 6 आरोपियों को गोबरवाही पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों के नाम गुणवंत उर्फ अतुल यवकार (30) वाडी नागपुर, आशीष नेवारे (32) जयताला नागपुर, रवि रतन बोरकर (35) जरीपटका चौक नागपुर , शुभम उर्फ सागर पंधरे (28) नई हसारा टोली तुमसर, संतोष डहाट (33) तुमसर आंबेडकर वार्ड और विशाल मानेकर (32) हुडको कॉलोनी नागपुर निवासी हैं। इन सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय ने सभी आरोपियों को 3 अक्टूबर तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। फरार आरोपियों में सतीश डहाट, विशाल मानेकर और दिलखुश उर्फ मोनू कोल्हवटकर सहित अन्य का समावेश है। बताया जाता है कि घटना के दिन नईम शेख अपने तीन साथियों के साथ गोबरवाही आ रहा था। इस दौरान अचानक गोलीबारी शुरू हो गई। यह देखकर नईम के तीनों साथी भाग गए। नईम पर गोलियां दागनेवाले आरोपी तवेरा में सवार होकर आए थे। नईम को दो गोलियां लगी थीं। आरोपियों ने नईम का गला रेत दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। नईम की संतोष डहाट के साथ दुश्मनी चल रही थी, जिसके चलते उसने नईम की साथियों के साथ मिलकर हत्या कर दी। चर्चा है कि इसके लिए संतोष डहाट ने नागपुर से कुछ सुपारी किलर को बुलवाया था।
नागपुर में हुआ शव विच्छेदन : पुलिस सूत्रों के अनुसार नईम शेख का शव विच्छेदन नागपुर में किया गया। फाॅरेंसिक लैब में नमूने भेजे गए। शव नागपुर ले जाने के लिए तुमसर में पुलिस का तगड़ा बंदोबस्त लगाया गया था। चर्चा हो रही है कि तुमसर में इन दिनों गैंगवार तेजी से बढ़ रहा है। सोमवार को नईम शेख की हत्या इस बात का उदाहरण माना जा रहा है। नईम व संतोष डहाट के बीच काफी समय से दुश्मनी चली आ रही थी। इससे पहले नईम ने संतोष पर हमला कराया था, लेकिन वह बच गया था। अब संतोष ने खुद को बचाने के लिए नईम की हत्या कराई। इस तरह से तुमसर तहसील में गैंगवार की घटनाएं सिर उठाने लगी हैं।
Created On :   27 Sept 2023 4:14 PM IST