- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- जिस कार्यकर्ता के खिलाफ हुआ हंगामा,...
चुनावी तैयारी: जिस कार्यकर्ता के खिलाफ हुआ हंगामा, उसे विधानसभा का उम्मीदवार घोषित कर डाला

- मनसे प्रमुख राज ठाकरे का चौंकानेवाला निर्णय
- महिला सुरक्षा पर कहा- मेरे हाथ में सत्ता दो,24 घंटे में पुलिस सबकुछ साफ कर देगी
डिजिटल डेस्क , नागपुर। विधानसभा चुनाव की तैयारी के सिलसिले में विदर्भ दौरे पर आए महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे ने विधानसभा उम्मीदवार घोषित करने के मामले में कार्यकर्ताओं को चौंकाया है। गुरुवार को चंद्रपुर में जिस कार्यकर्ता के खिलाफ मनसे कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया था उसे दूसरे दिन विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी उम्मीदवार घोषित कर दिया गया है।
राज्य में विधानसभा चुनाव की घोषणा नहीं हुई है। लेकिन उम्मीदवार घोषणा के मामले में मनसे सबसे आगे है। अब तक 7 उम्मीदवारों की घोषणा मनसे ने कर दी है। शुक्रवार की रात को राज ठाकरे नागपुर पहुंचेंगे। वे कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा करेंगे। नागपुर जिले में विधानसभा की 12 सीटों मे से 10 सीटों के लिए इच्छुक उम्मीदवारों की सूची तैयार है। माना जा रहा है कि नागपुर के लिए भी कुछ उम्मीदवारों के नाम की घोषणा मनसे कर सकती है।
ये है उम्मीदवार : मनसे ने चंद्रपुर जिले की राजुरा विधानसभा सीट के लिए सचिन भोयर को उम्मीदवार घोषित किया है। चंद्रपुर शहर विधानसभा सीट से मनदीप रोडे मनसे उम्मीदवार होंगे। बंडू उमरकर वणी, बाला नांदगांवकर शिवडी मुंबईर संतोष नागरगोजे लातूर ग्रामीण, दिलीप धोत्र पंढरपुर , बंडू कुटे हिंगोली के लिए उम्मीदवार घोषित किए गए हैं। राज ठाकरे ने गोंदिया से दौरे की शुरुआत की। गडचिरोली, चंद्रपुर व यवतमाल के बाद वे नागपुर जिले के दौरे पर रहेंगे।
24 घंटे में साफ कर देंगे : बदलापुर की घटना को लेकर राज ठाकरे ने कहा है कि महिला अत्याचार रोकने के लिए ठोस निर्णय लेने की आवश्यकता है। उन्होंने आवाहन किया- एक बार महाराष्ट्र की सत्ता राज के हाथ में दे दो। एक ही बार। राज्य कैसे चलाते हैं। कानून का भय क्या होता है, तुमको दिखाऊंगा। फिर कोई भी महाराष्ट्र में किसी महिला या बच्ची की तरफ नजर उठाकर देखने की हिम्मत नहीं कर पाएगा। मुंबई व महाराष्ट्र पुलिस पर विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि यही पुलिस पूरे महाराष्ट्र को इन मामलों में साफ कर देगी। बदलापुर की घटना को सबसे पहले मनसे की महिला कार्यकर्ताओं ने सामने लाया। राजय को सक्षम बनाने के लिए शिवाजी महाराज के विचारों व कार्यों के अनुरुप ठोस निर्णय लेने की आवश्यकता है।
Created On :   23 Aug 2024 4:43 PM IST