राजनीति: गोर्हे ने की शिवसेना शिंदे गुट के कार्यकर्ताओं से चर्चा

गोर्हे ने की शिवसेना शिंदे गुट के कार्यकर्ताओं से चर्चा
संगठन कार्यों में योगदान का आह्वान किया

डिजिटल डेस्क, नागपुर। विधानपरिषद उपसभापति व शिवसेना शिंदे गुट की वरिष्ठ नेता नीलम गोर्हे ने पार्टी कार्यकर्ताओं से चर्चा की। लंबे समय से शिवसेना की राजनीति में सक्रिय गोर्हे ने कार्यकर्ताओं से संगठन कार्यों में योगदान का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सामाजिक कार्यों के माध्यम से कार्यकर्ता राजनीतिक में अलग पहचान बना सकते हैं। शिवसेना के पूर्व विभागीय कार्यालय धंतोली में चर्चा के दौरान गोर्हे ने कार्यकर्ताओंं से राजनीतिक अनुभव भी साझा किए। शिवसेना शिंदे गुट के जिला प्रमुख सूरज गोजे ने गोरहे का स्वागत किया। चर्चा में धीरज फंदी, नीलेश तिघरे, मनीषा पापडकर, अनीता जाधव, नरेंद्र जुनगडे, गणेश डोईफोडे, सलमान खान, विकास आंभोरे, गायत्री वैद्य, सचिन यादव, देवेंद्र माहुरकर, संजय बोरीकर, सुधीर कोमलकर, मोरेश्वर कटारमल, नीलेश जाधव, आनंद हरडे, साहिल जैन, सागर मौंदेकर, नरेश मोहाडीकर, पिंकी काकडे, मीना जालेकर, शिल्पा थोटे, नरेश सतीश बावने सहित अन्य पदाधिकारी थे।

Created On :   30 Nov 2023 8:06 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story