सम्मान: लोहिया अध्ययन केंद्र मित्र परिवार ने बुरडकर को दी भावभीनी विदाई

लोहिया अध्ययन केंद्र मित्र परिवार ने बुरडकर को दी भावभीनी विदाई
  • लोहिया अध्ययन केंद्र की स्थापना में रहा है विशेष योगदान
  • पुणे जा रहे, मित्र परिवार ने किया सम्मान
  • बुरडकर ने इस मौके पर चुनिंदा संस्मरण सुनाए

डिजिटल डेस्क, नागपुर। लोहिया अध्ययन केंद्र की स्थापना में हरीश अडयालकर के साथ महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले संस्थापक सदस्य एवं वर्तमान में केंद्र के उपाध्यक्ष न्याय. संजय बुरडकर को केंद्र के मित्र परिवार द्वारा आज भावभीनी विदाई दी गई। न्याय. बुरडकर नागपुर से हमेशा के लिए पुणे रहने के लिए जा रहे हैं। इस अवसर पर केंद्र के कोषाध्यक्ष संजय सहस्त्रबुद्धे , महासचिव सुनील पाटील , ट्रस्टी संतोष कुमार दुबे व टीकाराम साहू 'आजाद' और वरिष्ठ पत्रकार-लेखक अजय पांडे के हाथों शॉल-श्रीफल भेंट देकर सत्कार किया गया। इस अवसर पर न्याय. बुरडकर ने लोहिया अध्ययन केंद्र की स्थापना से लेकर अब तक के सफर पर प्रकाश डाला। साथ कुछ चुनिंदा संस्मरण भी सुनाए। सभी साथियों ने न्याय. बुरडकर के व्यक्तित्व और कृतित्व पर अपने विचार व्यक्त किए।

गांधीसागर उद्यान में पौधारोपण और स्वच्छता अभियान : गांधीसागर उद्यान कल्याणकारी संस्था की ओर से विश्व पर्यावरण दिन के अवसर पर पौधारोपण तथा स्वच्छता अभियान कार्यक्रम गांधीसागर उद्यान में चलाया गया। संस्था के अध्यक्ष राजेश कुंभलकर ने कहा कि विश्व को पर्यावरण की नितांत आवश्यकता है। पृथ्वी पर बढ़ते तापमान का कारण मानव द्वारा विकास के नाम पर पर्यावरण को नष्ट करना है। पर्यावरण मनुष्य का साथी है। यदि पर्यावरण नष्ट हो जाएगा तो मानव जीवन भी नष्ट हो जाएगा। इसे बचाने के लिए पर्यावरण की रक्षा करना जरूरी है। कार्यक्रम में गांधीसागर के पदाधिकारी शंकरराव हेडाऊ बबलू बेहेरखेडे,नंदू लेकुरवालेे,पितांबर लुटे, बाबा तिवारी नीरज चौबे प्रशांत चलपे , देवेंद्र नेरकर धर्मेंद्र बोरकर डॉ अरुण इंगोले अजय गावंडे विलास देशकर बंडू आष्टीकर सुनील चिंचालकर सुरेश कलमकर, गिरीश पेशणे, श्रीराम बांद्रे,देवाजी ढगे, रूपेश माकोने, श्रीकांत पुसदकर, सुरेश जितेंद्र, राजू अष्टीकर, विनोद गोडघाटे रामभाऊ आसरे, प्रमोद पेंडसे, एड. संजय नारेकर, मोरेश्वर कावडकर, अशोक सावरकर आदि उपस्थित थे।

सेवाभाव व साहस के साथ दें संगठन कार्य में योगदान : पराते : महिला कांग्रेस शहर कार्यकारिणी की नवनियुक्त पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए संगठन की शहर अध्यक्ष नंदा पराते ने आह्वान किया है कि सभी पदाधिकारी सेवाभाव व साहस के साथ संगठन कार्य में योगदान दें। उन्होंने कहा कि संविधान को आघात पहुंचाने के प्रयास हो रहे हैं। न्याय व अधिकार के लिए संघर्ष जारी रखते हुए सभी का दायित्व है कि एकजुटता के साथ काम करें। शुक्रवार को देवडिया भवन में नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र दिया गया। पराते इसी मौके पर संबोधित कर रही थी। कांग्रेस के प्रदेश महासचिव गिरीश पांडव, उद्योग व्यापारी सेल के प्रदेश अध्यक्ष अतुल कोटेचा, वृंदा ठाकरे, अनिल आदमने, नफीसा अहमद, वर्षा गूजर, आशा राऊत, सुरेखा जिचकार, राधा पाठराबे, छाया निमसरकार मंच पर उपस्थित थे। संचालन ऊषा कुमरे व आभार प्रदर्शन अनीता हेडाऊ ने किया।

Created On :   6 July 2024 2:00 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story