नागपुर: विकास की रेस में इतवारी स्टेशन भी शामिल, यात्रियों को मिलेगा शानदार अनुभव

विकास की रेस में इतवारी स्टेशन भी शामिल, यात्रियों को मिलेगा शानदार अनुभव
  • अमृत भारत योजना में 12 नये स्टेशन होंगे शामिल
  • स्टेशन के दोनों तरफ सिटी सेंटर
  • यात्रियों को शानदार अनुभव मिलेगा

डिजिटल डेस्क, नागपुर. मध्य रेलवे नागपुर मंडल के नागपुर व अजनी स्टेशन का पुनर्विकास हो रहा है। इस रेस में अब दपूम रेलवे नागपुर मंडल का इतवारी रेलवे स्टेशन भी शामिल हो गया है। इस स्टेशन को अमृत भारत योजना में शामिल किया गया है। अब यहां विश्वस्तरीय सुविधाओं का अनुभव यात्रियों को करने मिलने वाला है। रेल मंत्रालय की महत्वाकांक्षी परियोजना अंतर्गत यात्रियों को विश्वस्तरीय सुविधा देने ‘अमृत भारत स्टेशन’ योजना अंतर्गत स्टेशनों के

उन्नत व आधुनिक वेटिंग हॉल होगा

कायाकल्प की तैयारी चल रही है। अगस्त 2023 में प्रधानमंत्री ने देश के 1200 स्टेशनों के पुनर्विकास कार्य का शिलान्यास किया था, जिसमे दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे नागपुर मंडल के 3 स्टेशन गोंदिया, वडसा तथा चांदाफोर्ट शामिल थे। स्टेशनों का उन्नयन एवं आधुनिकीकरण कार्य कर कायाकल्प किया जा रहा है। पुनर्विकास के बाद नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी रेलवे स्टेशन पर रेल यात्रियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं और बेहतर यात्रा अनुभव होगा। स्टेशन पर उन्नत व आधुनिक सुविधाओं से युक्त वेटिंग हॉल का प्रावधान किया जाएगा।

स्टेशन के दोनों तरफ सिटी सेंटर

स्टेशन पर वरिष्ठ नागरिक एवं दिव्यांगजन के अनुकूल सुविधाएं होंगी। स्थानीय कला और संस्कृति को ध्यान में रखते हुए स्टेशन के डिजाइन तथा स्वरूप का उन्नयन किया जाएगा। स्टेशन परिसरों को मनमोहक स्वरूप दिया जाएगा। रेलवे स्टेशन सिटी के दोनों तरफ जुड़कर सिटी सेंटर की तरह विकसित किए जाएंगे। स्टेशन स्थानीय संस्कृति और समृद्ध विरासत का आकर्षक केंद्र बनेगा, जहां यात्रियों की संख्या बढ़ने के साथ-साथ रोजगार बढ़ने की व्यापक संभावना विकसित होंगी, जिसका लाभ स्थानीय लोगों को मिलेगा। बता दें कि, महाराष्ट्र में रेल विकासकार्यों के लिए बजट 2-25 हेतु कुल 15 हजार 554 करोड़ रु. आवंटित किए गए हैं। इस स्टेशन का उन्नयन तथा आधुनिकीकरण 12.39 करोड़ रुपए की लागत से किया जाएगा।

अमृत भारत योजना में 12 नये स्टेशन होंगे शामिल

देशभर से 554 स्टेशनों को अमृत भारत स्टेशन में शामिल किया जा रहा है। इसमें दपूम रेलवे नागपुर मंडल के 12 नये स्टेशन शामिल हो रहे हैं। 26 फरवरी को प्रधानमंत्री ने इन स्टेशनों का शिलान्यास करेंगे। इन स्टेशनों में राजनांदगांव, डोंगरगढ़, बालाघाट, सिवनी, नैनपुर, मंडला फोर्ट, छिंदवाड़ा, आमगांव, कामठी, भंडारा रोड, तुमसर रोड एवं नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी स्टेशन शामिल है। अब तक दपूम नागपुर मंडल के गोंदिया, वडसा व चांदापुर तीन स्टेशन पहले से इस योजना में शामिल थे। अब नागपुर मंडल के कुल 15 स्टेशनों को अमृत भारत स्टेशन के तहत संवारा जाने वाला है।

Created On :   25 Feb 2024 2:56 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story