उदासीनता: पूर्व नागपुर व उमरेड में हुई ज्यादा वोटिंग , किसी भी प्रत्याशी की जीत का दावा मुश्किल

पूर्व नागपुर व उमरेड में हुई ज्यादा वोटिंग , किसी भी प्रत्याशी की जीत का दावा मुश्किल
  • वोटिंग की सूची जिला निर्वाचन कार्यालय ने जारी की
  • नागपुर व रामटेक दोनों ही जगह 2019 के मुकाबले कम मतदान
  • उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के क्षेत्र में सबसे कम मतदान

डिजिटल डेस्क, नागपुर। नागपुर व रामटेक लोक सभा सीट पर हुए वोटिंग की सूची जिला निर्वाचन कार्यालय ने जारी की। नागपुर में जहां 54.30 फीसदी वोटिंग हुई, वहीं रामटेक में 61 फीसदी मतदान हुआ है। नागपुर में सबसे ज्यादा 55.78 फीसदी मतदान पूर्व नागपुर में हुआ है, वहीं रामटेक की बात करे तो उमरेड में सबसे ज्यादा 67.16 फीसदी मतदान हुआ है। भाजपा, कांग्रेस व शिव सेना (शिंदे) प्रत्याशी भले ही अपनी-अपनी जीत का दावा करे, लेकिन जीत का सेहरा किसके सिर बंधता है, इसका पता 4 जून को ही चल सकेगा। नागपुर व रामटेक दोनों ही जगह 2019 के मुकाबले कम मतदान हुआ है। नागपुर में 54.94 फीसदी आैर रामटेक में 62.30 फीसदी मतदान हुआ था।

फडणवीस के एरिया में सबसे कम मतदान : नागपुर में सबसे कम मतदान उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के विधान सभा क्षेत्र दक्षिण-पश्चिम में हुआ है। यहां 52.94 फीसदी लोगों ने ही अपने मताधिकार का उपयोग किया है। इसी तरह रामटेक में हिंगना विधान सभा क्षेत्र में सबसे कम 54.16 फीसदी मतदान हुआ है। दक्षिण-पश्चिम व हिंगना को भाजपा का मजबूत किला माना जाता है।

विधान सभा वोट फीसदी

दक्षिण-पश्चिम 199258 52.94

दक्षिण 200966 53.95

पूर्व 216278 55.78

मध्य 170749 54.06

पश्चिम 196287 53.73

उत्तर 223806 55.20

कुल 1207344 54.30

विधान सभा वोट फीसदी

काटोल 172390 62.96

सावनेर 193298 61.44

हिंगना 229722 54.16

उमरेड 197341 67.16

कामठी 273628 58.69

रामटेक 183485 66.37

कुल 1249864 61.00

प्रतिबंधात्मक टीकाकरण के लिए चलाएं अभियान : इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) किसी भी पैथी का विरोध नहीं करता, लेकिन मिक्सोपैथी का विरोध है। आयुर्वेद या होमियोपैथी या अन्य पैथी में प्रतिभावान डॉक्टरों ने उसी पैथी में प्रैक्टिस करनी चाहिए। परिणामस्वरूप वे मरीजों के साथ न्याय कर सकते हैं। ऐसा आईएमए मुख्यालय के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. आर.वी. असोकन ने कहा। उत्तर अंबाझरी मार्ग पर स्थित आईएमए सभागृह में नई कार्यकारिणी के पदग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. असोकन बोल रहे थे। इस अवसर पर विभागीय आयुक्त विजयालक्ष्मी बिदरी, डॉ. दिनेश ठाकरे, आईएमए के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अशोक अढाव प्रमुखता से उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान आईएमए के अध्यक्ष के रूप में डॉ. मंजुषा गिरि व सचिव के रूप में डॉ. प्राजक्ता कडूस्कर ने पदभार स्वीकार किया। विभागीय आयुक्त बिदरी ने समाज कल्याण के लिए सिकलसेल, एनीमिया पर जागरूकता व प्रतिबंधात्मक टीकाकरण के लिए योजनाएं चलाने का आह्वान किया। संचालन डॉ. अंजलि भांडारकर व डॉ. दिशा मेथवानी ने किया।

Created On :   23 April 2024 8:12 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story