नागपुर: खत्म नहीं हो रहा जीएसटी का सूखा, विशेष अभियान चलाने के बावजूद 37 हजार से ज्यादा पद खाली

खत्म नहीं हो रहा जीएसटी का सूखा, विशेष अभियान चलाने के बावजूद 37 हजार से ज्यादा पद खाली
  • नागपुर जोन में 300 पद रिक्त पड़े है
  • 37 हजार से ज्यादा पद खाली

डिजिटल डेस्क, नागपुर। सरकार को हर साल अरबों रुपए का राजस्व देनेवाले केंद्रीय वस्तु व सेवा कर (जीएसटी) विभाग में अधिकारी-कर्मियों की कमी दूर नहीं हो पा रही है। खाली पदों को भरने के लिए विशेष भर्ती अभियान चलाया गया। भर्ती अभियान चलाने के बाद भी नागपुर समेत देश भर में जीएसटी विभाग में 37 हजार 8 सौ 57 पद खाली पड़े है।

सरकार की तिजोरी भरनेवाले जीएसटी विभाग में लंबे समय से अधिकारी-कर्मियों की कमी है। 40 फीसदी से ज्यादा पद खाली पड़े हुए है। सेंट्रल बोर्ड आफ इनडायरेक्ट टैक्सेस एण्ड कस्टम्स (सीबीआईसी) ने गत वर्ष विशेष भर्ती अभियान चलाया। 31 दिसंबर 2023 तक यह अभियान चला। इसके बाद भी 37 हजार 8 सौ 57 पद खाली पड़े हुए है। भर्ती अभियान के दौरान केवल 3274 पद ही भरे जा सके। नागपुर समेत जीएसटी के हर जोन में पद खाली पड़े हुए है।

जीएसटी नागपुर जाेन का कार्यक्षेत्र विदर्भ, नाशिक व औरंगाबाद विभाग तक है। नागपुर जोन में 1485 पद मंजूर है। इनमें से 1185 पद भरे है आैर 300 पद खाली पड़े हुए है। विभाग में अभी भी 40 फीसदी से ज्यादा पद खाली होने से कर्मचारियों पर काम का बोझ बढ़ गया है। पिछले कुछ वर्षों में जीएसटी के काम का दायरा काफी बढ़ गया है। जीएसटी प्रशासन की तरफ से अधिकारी-कर्मियों की कमी का डेटा सीबीआईसी दिल्ली को समय-समय पर भेजा गया है।

Created On :   12 July 2024 1:51 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story