महेश नवमी: जय महेश से गूंजा शहर, माहेश्वरी समाज ने धूमधाम से मनाया वंशोत्पत्ति दिवस

जय महेश से गूंजा शहर, माहेश्वरी समाज ने धूमधाम से मनाया वंशोत्पत्ति दिवस
  • माहेश्वरी समाज के वंशोत्पत्ति दिवस महेश नवमी का मौका
  • शहर ‘जय महेश’ से गूंज उठा

डिजिटल डेस्क, नागपुर. माहेश्वरी समाज के वंशोत्पत्ति दिवस महेश नवमी पर शनिवार को शहर ‘जय महेश’ से गूंज उठा। शहर की चारों दिशाओं से निकली महेश शोभायात्रा नगर माहेश्वरी सभा नागपुर एवं सकल माहेश्वरी समाज की ओर से निकाली गई जो यशवंत स्टेडियम पहुंची। समापन आरती, पूजा प्रसादी के साथ माहेश्वरी पंचायत भवन, टेकड़ी रोड सीताबर्डी में हुआ। शोभायात्रा का नेतृत्व नगर माहेश्वरी सभा नागपुर के अध्यक्ष कमल तापडिया, सचिव गिरधर चांडक, नगर माहेश्वरी महिला समिति की अध्यक्षा नीता सारडा, सचिव ज्योति मंत्री एवं महेश नवमी पर्व के प्रभारी सोमप्रकाश मंत्री, मुख्य संयोजक आनंद राठी एवं संयोजिका सरिता सारडा, महेश शोभायात्रा के समन्वयक विनोद फाफट ने किया। पूर्व नागपुर की शोभायात्रा का उद्घाटन श्री बड़ी मारवाड़ माहेश्वरी पंचायत भवन हिवरी नगर में श्री बड़ी मारवाड़ माहेश्वरी पंचायत के अध्यक्ष पुरुषोत्तम मालू एवं बीकानेरी माहेश्वरी पंचायत के अध्यक्ष गिरधर डागा ने किया।

रैली का स्वागत बड़ी मारवाड़ माहेश्वरी पंचायत, श्री माहेश्वरी युवक संघ, ओम सोनी, पुरुषोत्तम मालू, बीकानेरी माहेश्वरी पंचायत द्वारा महेश भवन में, महल माहेश्वरी संगठन, महेश कॉलोनी माहेश्वरी परिवार, आनंदम माहेश्वरी परिवार, विजय पनपालिया ने किया। पश्चिम की शोभायात्रा का उद्घाटन अखिल भारतीय माहेश्वरी महासभा के मध्यांचल के संयुक्त मंत्री दिनेश राठी और माहेश्वरी पंचायत सीताबर्डी के अध्यक्ष शिवदास राठी ने किया। पश्चिम की शोभायात्रा महेश चौक, धरमपेठ से निकली जिसमें जुगलकिशोर माहेश्वरी का सहयोग रहा। शोभायात्रा का स्वागत त्रिनयन महिला संगठन, रमेश मंत्री, श्री लोया, नगर जोन 6, लक्ष्मी अनुबंध, लक्ष्मीनगर, कृष्णकुमार टावरी, जगमोहन राठी ने किया।

उत्तर की शोभायात्रा का उद्घाटन माहेश्वरी पाक्षिक पत्रिका के संपादक राकेश भैया एवं नगर माहेश्वरी सभा के पूर्व अध्यक्ष विनय मोहंता ने किया। शोभायात्रा नर्मदेश्वर शिव मंदिर झिंगाबाई टाकली से निकली जिसका स्वागत नर्मदेश्वर शिव मंदिर तथा श्रुति विनोद गांधी ने किया। दक्षिण की शोभायात्रा का उद्घाटन पूर्व न्यायाधीश विजय डागा एवं डॉ दिनेश काबरा ने किया शिव मंदिर- मनीष नगर से निकली। स्वागतकर्ता मनीष नगर माहेश्वरी परिवार, सीए ओम जेठा, रूपेश गांधी, राजेन्द्र राठी, अनिल लाहोटी, नंदकिशोर राठी, रवि राठी थे। शोभायात्रा की व्यवस्था पूर्व के संयोजक गोपाल भट्टड़, पश्चिम के सी ए नितिन गांधी, उत्तर के डॉ गोविंद लोहिया और दक्षिण के योगेश पनपलिया ने संभाली।

रैली में सबसे आगे रहने वाले साइकिल सवार नीरज गांधी, कन्हैया मंत्री, आदित्य भैया, हर्ष राठी, निहार राठी थे। रैली में एड विजय चांडक, श्याम सोनी, रमेश रांदड, सत्यनारायण राठी, गोविद मंत्री, राजेश लोया, मदन डागा, शिव गांधी, निशांत गांधी, शरद चांडक, उच्च न्यायालय पूर्व न्यायाधीश विजय डागा, डॉ दिनेश काबरा, नंदकिशोर काबरा, पूनमचंद मालू, रामावतार तोतला, मनीष मालपानी, मथुरादास पनपलिया, कृष्णा राठी, कृष्णकांत टावरी, ओमप्रकाश राठी, मधुसूदन बिंझानी, गोपाल चांडक, दीपक चांडक, हिमांशु चांडक, गिरधर ईनाणी, घासीराम मालू, राजेश काबरा, हरीश सोनी, सीए अशोक चांडक, अशोक तापड़िया, जितेंद्र सारडा, सुषमा बंग, जयश्री बियानी, राधिका मुंदडा, निशि सावल, पूनम झवर, पूनम चांडक, वैशाली भूतड़ा, किरण मुंदडा, नीता सारडा प्रमुखता से उपस्थित थे। यह जानकारी नगर माहेश्वरी सभा नागपुर के सचिव गिरधर चांडक ने दी।

Created On :   16 Jun 2024 9:26 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story