नागपुर: ब्रिटिशकालीन कुएं की सफाई कर किया जाएगा पुनर्भरण, आयुक्त ने किया श्रमदान

ब्रिटिशकालीन कुएं की सफाई कर किया जाएगा पुनर्भरण, आयुक्त ने किया श्रमदान
  • पुलिस आयुक्त ने किया श्रमदान
  • पुलिस मुख्यालय में स्थित है 100 वर्ष पुराना कुआं

डिजिटल डेस्क, नागपुर. शहर पुलिस मुख्यालय के पथरीगढ़ डी-लाइन अधिकारी निवास के पास ब्रिटिशकालीन करीब 100 वर्ष पुराने कुएं की साफ-सफाई कर उसका पुनर्भरण किया जाएगा। कुएं के पुनर्भरण हो जाने से पुलिस क्वार्टर परिसर में पानी की समस्या काफी हद तक दूर हो जाएगी।

कुएं की ली सुध

यह ब्रिटिशकालीन कुआं लंबे समय से बंद पड़ा था। इसकी हालत जर्जर हो गई थी। कई पुलिस आयुक्त नागपुर शहर में आकर चले गए, लेकिन किसी ने पर्यावरण की दृष्टि से इस कुएं के पुनर्भरण पर ध्यान नहीं दिया। पुलिस आयुक्त डॉ. रवींद्र सिंगल को एक सदी पुराने इस कुएं के बारे में जब पता चला, तो उन्होंने इस कुएं की सुध ली। कुएं के पुनर्भरण की शुरुअात से पहले पुलिस आयुक्त के हाथों विश्व पर्यावरण दिवस पर पुलिस मुख्यालय परिसर में पौधारोपण किया गया। पुलिस आयुक्त ने सुबह करीब 7 बजे पौधारोपण किया।

चलाया गया स्वच्छता अभियान

इस दौरान पुलिस मुख्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान अतंर्गत पुलिस आयुक्त ने स्वयं साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश देकर श्रमदान किया। इस अवसर पर पर्यावरणपूरक पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पुलिस आयुक्त ने नागरिकों और कार्यक्रम में उपस्थित पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों से पौधारोपण का आह्वान किया है। कार्यक्रम में पुलिस अधिकारी, कर्मचारी, पर्यावरण प्रेमी व सामाजिक संस्था के युवा सदस्य उपस्थित थे।

Created On :   7 Jun 2024 11:10 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story