विधानसभा चुनाव: भूपेन्द्र यादव महाराष्ट्र के चुनाव प्रभारी बने, शिवराज को मिला झारखंड का जिम्मा

भूपेन्द्र यादव महाराष्ट्र के चुनाव प्रभारी बने, शिवराज को मिला झारखंड का जिम्मा

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली. लोकसभा चुनाव संपन्न होने के बाद भाजपा इस साल चार राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों की तैयारी में जुट गई है। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने चुनाव वाले राज्यों महाराष्ट्र, हरियाणा, झारखंड और जम्मू एवं कश्मीर के चुनाव प्रभारी और सह प्रभारी नियुक्त किए हैं।

केन्द्रीय पर्यावरण एवं वन मंत्री भूपेन्द्र यादव को महाराष्ट्र का नया चुनाव प्रभारी नियुक्त किया गया है तो रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव उनके साथ चुनाव सह प्रभारी की भूमिका में होंगे।

यह जानकारी भाजपा महासचिव अरूण सिंह ने बयान जारी कर दी। उन्होंने बताया कि केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान झारखंड के नए प्रदेश चुनाव प्रभारी होंगे तो असम के मुख्यमंत्री डॉ हिमंता विश्व सरमा चुनाव सह प्रभारी होंगे।

इसी प्रकार केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान को हरियाणा का चुनाव प्रभारी और पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब को चुनाव सह प्रभारी बनाया गया है। केन्द्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी जम्मू एवं कश्मीर के चुनाव प्रभारी नियुक्त किए गए हैं।


Created On :   17 Jun 2024 3:12 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story