सुसाईड: कमरा छोड़कर जाने वाला था युवक, बाहर नहींं निकला, होटल आर्या में मिला शव

कमरा छोड़कर जाने वाला था युवक, बाहर नहींं निकला, होटल आर्या में मिला शव
  • आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज
  • पुलिस को पीएम रिपोर्ट का इंतजार
  • हरा पड़ चुका था शव

डिजिटल डेस्क, नागपुर। हुड़केश्वर इलाके में एक होटल के कमरे में युवक मृत अवस्था में मिला। मृतक स्वप्निल खेड़कर (35), वाड़ी निवासी बताया गया है। घटना म्हालगी नगर के होटल आर्या में हुई। पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज किया है।

पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव कब्जे में लिया पुलिस के अनुसार स्वप्निल खेड़कर ने सोमवार को दोपहर में म्हालगी नगर के होटल आर्या में एक कमरा बुक किया। वह मंगलवार को दोपहर करीब 3 बजे कमरा छोड़कर जाने वाला था, लेकिन काफी समय बीत जाने के बाद भी मंगलवार को वह कमरे से बाहर नहीं आया, तब होटल के कर्मचारी उसके कमरे की ओर गए, दस्तक दी, लेकिन कमरा अंदर से बंद था। आवाज लगाने पर भी अंदर से कोई जबाब नहीं मिला, तब कर्मचारी ने होटल प्रबंधक को इस बारे में जानकारी दी। होटल प्रबंधन ने हुड़केश्वर पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने भी मौके पर पहुंची। कर्मचारियों की मौजूदगी में होटल के कमरे का दरवाजा तोड़ा गया।

शरीर हरा हो गया था : पुलिस कमरे में दाखिल हुई, तो स्वप्निल बेड पर मृत अवस्था में पड़ा था। उसका शरीर हरा हो गया था। पुलिस ने पंचनामा कर शव पोस्टमार्टम के लिए शासकीय अस्पताल भेजा। कमरे से कोई सुसाईड नोट तो नहीं मिला, जिससे पता नहीं चल सके कि, उसकी मौत का कारण क्या है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही पता चलेगा कि, स्वप्निल की मौत कैसे हुई। मृतक के पास से मिले दस्तावेज के आधार पर पुलिस ने उसकी पहचान की। इसके बाद रिश्तेदारों को जानकारी दी। जानकारी मिलते ही उसके परिजन मौके पर पहुंचे। हुड़केश्वर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

कूलर का करंट लगने से युवक की मौत : कूलर में पानी डालते समय करंट लगने से युवक की मौत हो गई। घटना से हड़कंप मचा रहा। नंदनवन थाने आकस्मिक मृत्यु का प्रकरण दर्ज िकया गया। मृतक सद्भावना नगर निवासी अजय श्याम िगरि (20) है। अजय को 12 जून की रात चालू कूलर मंे पानी डालत समय करंट लगा। उसे बेहोशी की हालत में मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान सोमवार को उसकी मौत हो गई।


Created On :   19 Jun 2024 8:03 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story