फरेब: शादी का लालच देकर महिला से किया दुष्कर्म, प्रेग्नेंट होने पर शादी से मुकरा

शादी का लालच देकर महिला से किया दुष्कर्म, प्रेग्नेंट होने पर शादी से मुकरा
  • शराबी पति से तंग आकर महिला ने छोड़ दिया था
  • प्रेमी ने मौके का फायदा उठाकर किया खिलवाड़
  • शादी से इंकार किया तो मामला थाने पहुंचा

डिजिटल डेस्क, नागपुर । शादी का लालच देकर एक युवक ने महिला से दुष्कर्म किया। पीड़ित महिला का आरोप है कि उसके गर्भवती होने पर आरोपी युवक ने उसका गर्भपात कराया और शादी करने से इनकार कर दिया। पीड़िता की शिकायत पर यशोधरा नगर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार 24 वर्षीय महिला ने अक्षय देवराव कोटांगले (30) के खिलाफ थाने में शिकायत की है। पीड़िता एक सैलून में काम करती है। उसकी वर्ष 2018 में शादी हो गई थी। उसे एक 4 साल का बेटा है। पति को शराब की लत थी, वह नशे की हालत में महिला से मारपीट करता था। इसके चलते महिला ने पति का घर छोड़ दिया। बेटा उसके पति के साथ रहता है। उसने एक सैलून में नौकरी कर ली। इस दौरान उसकी अक्षय के साथ पहचान हुई। अक्षय ने उसे बताया कि उसकी पत्नी उसे छोडकर चली गई है। दोनों के बीच प्रेम संबंध हो गया। अक्षय ने उसे शादी के सपने दिखाकर संबंध बनाया। इस दौरान महिला गर्भवती हो गई। फिर गर्भपात करवाने के बाद शादी करने से इनकार कर दिया। अक्षय फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

17.36 करोड़ का लगाया चूना : नागपुर के उच्च शिक्षित युवक ने मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले में कई निवेशकों को 17 करोड़ 36 लाख रुपए से चूना लगाए जाने का मामला उजागर हुआ है। आरोपी ने अपने रिश्तेदारों को भी नहीं बख्शा है। नंदनवन थाने में प्रकरण दर्ज किया गया है। आरोपी प्रफुल अनंत लाल दशरिया हिवरी नगर निवासी है।

2 लाख रुपए लिए : प्रफुल ने इंजीनियरिंग की शिक्षा हासिल की है। कुछ साल पहले उसने पुणे की किसी कंपनी में अभियंता के पद पर नौकरी की है। उसके बाद नौकरी छोड़कर नागपुर आ गया। उसने फर्जी इंट्रा-डे नामक फर्जी शेयर ट्रेडिंग कंपनी स्थापना की। कंपनी में निवेश करने पर निवेशकों को 5 प्रतिशत ब्याज देने का वादा किया था। निवेशकों का विश्वास हासिल करने के इरादे से सबसे पहले उसने ठगी के जाल में अपने मौसेरे भाई शिकायतकर्ता विनोद माहुले बालाघाट निवासी को शिकार बनाया। निवेश के नाम पर उससे 2 लाख रुपए लिए।

शुरू में ब्याज दिया : शुरुआती दौर में प्रफुल प्रति महीने ब्याज की रकम उसे देता था। इस कारण विनोद प्रफुल पर विश्वास करने लगा और उसने यह बात अपने दोस्त, रिश्तेदार और अन्य परिचितों को बताई। इस तरह से करीब सौ से डेढ़ सौ निवेश कंपनी से जोड़े। निवेशकों को करीब 17 करोड़ 36 लाख रुपए से ठगा गया है। तय समय पर ब्याज और मूल रकम नहीं मिलने से विनोद और अन्य निवेशकों ने प्रफुल के पीछे रकम के लिए तगादा लगाया। लेकिन कोई न कोई बहाना बनाकर वह रकम देने में टाल-मटोल करता रहा। इस बीच वह निवेशकों की रकम लेकर फरार हो गया।

Created On :   25 July 2024 10:41 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story