- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- पांचवीं मंजिल से गिरे युवक की मौत
हादसा: पांचवीं मंजिल से गिरे युवक की मौत

By - Bhaskar Hindi |20 Dec 2023 1:31 PM IST
केबल का काम करते समय संतुलन बिगड़ने से गिरा
डिजिटल डेस्क, नागपुर। वाडी क्षेत्र में पांचवीं मंजिल से नीचे गिरे एक युवक की मौत हो गई। मृतक विनय राजपाल बड़गे (24), सोनबा नगर, खड़गांव रोड, लावा निवासी है। घटना गत 18 दिसंबर को दोपहर करीब 2 बजे हुई। पुलिस के अनुसार विनय घटना के दिन साईं सृष्टि अपार्टमेंट, खड़गांव रोड, लावा में इंटरनेट केबल का वायर डालने के बाद पांचवीं मंजिल से नीचे उतर रहा था। इस दौरान उसका संतुलन बिगड़ने पर नीचे गिर पड़ा। गंभीर रूप से जख्मी विनय को मेयो अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक जांच में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वाड़ी थाने के सहायक पुलिस उपनिरीक्षक इंगले ने आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज किया।
Created On :   20 Dec 2023 1:31 PM IST
Next Story