- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- नरखेड रेंज में कुएं में गिरी पड़ी...
रेस्क्यू: नरखेड रेंज में कुएं में गिरी पड़ी भारी भरकम नीलगाय, रेस्कयू टीम के छूटे पसीने

- कुएं में गीरी भारी भरकम नीलगाय, रेस्कयू टीम के छुटे पसीने कड़ी मशक्कत के बाद निकाला बाहर
- बाहर निकलते ही खुद भाग निकली जंगल की ओर
- क्षेत्र के अधिकांश जिले में नहीं लगे हैं सुरक्षा दीवार
डिजिटल डेस्क, नागपुर। नरखेड रेंज स्थित एक खेत के खुले कुएं में एक भारी भरकम नीलगाय गिर गई। जिसके बाद नागपुर की टीटीसी टीम द्वारा इसे निकालने के लिए भारी जद्दोजहद करनी पड़ी। 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद नीलगाय को बाहर निकालने में सफलता मिली। बाहर निकलते ही नीलगाय जंगल में भाग गई। नियमानुसार खेत में बने कुओं के उपर जाली लगाना अनिवार्य है, या फिर कुओं का मुंह इतना उंचा किया जाए कि इसमें कोई गिर न सके। लेकिन निधि उपलब्ध करने के बाद भी कोई इस नियम को नहीं मान रहा है। जिसके कारण आये दिन ऐसी घटना होती रहती है। गत 8 दिन पहले ही कोंढाली में इसी तरह एक खेत के खुले कुएं में तेंदुआ गिर गया था। जिसे निकालने में भी भारी परेशानी का सामना बचाव टीम को करना पड़ा था। जैसे तैसे तेंदुएं को बाहर निकाला गया, जिसके बाद तेंदुए ने भागने के चक्कर में एक कर्मचारी को घायल कर दिया था।
उपरोक्त घटना में नरखेड की है। जंगल सीमा से लगकर एक खेत में खुला कुआं था। जहां रात के वक्त एक नीलगाय गिर गई। सुबह जब किसान कुएं के पास गया तो, उसे नीलगाय दिखी। उसने तुरंत गांव के लोगों को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद नरखेड रेंज में वन विभाग को बताया गया। वन विभाग की टीम ने घटनास्थल पर पहुंच नागपुर टीटीसी ( ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर) को जानकारी दी, जिसके बाद टीम घटनास्थल पर पहुंची। कुआं ज्यादा बड़ा नहीं था, जबकि नीलगाय बहुत ज्यादा भारी रहने के कारण निकालने के लिए टीम को जमकर सर्कस करनी पड़ी।
दो से चार बार नीलगाय को निकालने में विफलता भी हाथ लगी। इसके बाद करीब 15 लोगों ने मिलकर कुएं में जाल फेंका, जिसके बाद नीलगाय जाल में फंसने के बाद उपर खींचा गया। उपत आते ही नीलगाय जाले को झटका मार जंगल में भाग गई। वन विभाग ने सरकार के बाकी विभाग से समन्वय करते हुए कुएं के मुंह पर सुरक्षा दीवार बनाने की योजना कई वर्षों से है, लेकिन आज भी इसे साकार होते नहीं पाया जा रहा है। परिणामस्वरुप वन्यजीवों की इसी तरह फजीहत हो रही है। कई बार तो चोट लगने से उनकी मौत भी हो जाती है।
Created On :   19 July 2024 3:28 PM IST