- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- मां-बेटे की हत्या कर प्रेमी’ने लगाई...
मर्डर: मां-बेटे की हत्या कर प्रेमी’ने लगाई फांसी, लिव इन रिलेशन में रह रहे थे दोनों

- पहले ही शादीशुदा प्रेमी दो-दो घरों का खर्च नहीं झेल पा रहा था
- आपसी सहमति से प्रेमी- प्रेमिका से अलग होने वाले थे
- लिखा पढ़ी के दौरान विवाद बढ़ा तो हत्या कर खुद फांसी पर झूला
डिजिटल डेस्क, नागपुर। वाड़ी में लिव इन रिलेशनशिप के एक मामले में दर्दनाक अंत का वाकया हुआ है। मां-बेटे की हत्या करने के बाद व्यक्ति ने फांसी लगा ली। शनिवार को दिनदहाड़े घटित वारदात से प्रत्यक्षदर्शियों के रोंगटे खड़े हो गए। आला पुलिस अधिकारी दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे थे। एमआईडीसी थाने में प्रकरण दर्ज किया गया है।
अचानक घर लेकर आया : मृतकों में सचिन विनोद कुमार राऊत (31) इसासनी भीम नगर, उसकी कथित प्रेमिका नाजनीन विजय महाजन (31) मूलत: मध्य प्रदेश के तिरोड़ा वर्तमान में भीम नगर और उनका मासूम बेटा युग सचिन राऊत (3) शामिल हैं। वर्ष 2022 के पूर्व से सचिन और नाजनीन के बीच में प्रेम संबंध बताए जाते हैं। सचिन पहले से शादीशुदा था और दो बच्चों का पिता था। निजी वाहन चलाने का काम करता था। सचिन, नाजनीन को नागपुर ले आया और कुछ दिन अपने घर में रखा। उसने पहली पत्नी को बताया कि उसने नाजनीन से शादी की है। वह उसके साथ ही रहेगी, लेकिन उसकी पहली पत्नी को यह शादी मंजूर नहीं थी। मामले को लेकर अक्सर विवाद होता था।
ऐसे हुआ घटना का खुलासा : सचिन जब होटल गया, तब उसने होटल प्रबंधन को शाम तक कमरा छोड़ने की जानकारी दी थी, लेकिन दोपहर बाद भी उसने कमरा नहीं छोड़ा था। इस कारण होटल के कर्मचारी ने कमरे का दरवाजा खटखटाया तो भीतर से कोई प्रतिसाद नहीं मिला। अनहोनी की आशंका से खिड़की से झांककर देखा तो रोंगटे खड़े करने वाले इस नृशंस दोहरे हत्याकांड और आत्महत्या का खुलासा हुआ। पता चलते ही उपायुक्त अनुराग जैन, निरीक्षक प्रवीण काले, फोरेंरिक विभाग की टीम आदि मौके पर पहुंचे।
शादी समारोह में हुई थी दोनों की मुलाकात : बताया जा रहा है कि सचिन किसी शादी समारोह में मध्य प्रदेश गया हुआ था, जहां पर उसकी नाजनीन से मुलाकात हो गई। विवाहित होने के बाद भी उनमें प्रेम संबंध स्थापित हो गए।
फिर किराए से रहने लगा : रोज-रोज की कलह से त्रस्त होकर उसी परिसर में सचिन ने किराए का कमरा लिया और नाजनीन के साथ रहने लगा। इस बीच उन्हें एक बच्चा युग हुआ। सचिन की आमदनी सीमित होने से दो-दो घरों का खर्चा उठाना उसे मुश्किल हो गया। इस कारण पहली पत्नी के अलावा नाजनीन से भी उसका विवाद होने लगा। इस बीच, सचिन को यह लगने लगा कि उसके अलावा किसी और व्यक्ति से भी नाजनीन के संबंध हैं। वह उस पर शक करने लगा था। कुछ दिन से सचिन ने नाजनीन की तरफ आना कम कर दिया। इसके बाद नाजनीन और सचिन ने आपसी सहमति से अलग होने का निर्णय ले लिया। शुक्रवार को वे परिसर के ही होटल गोल्डन में गए। कमरा नंबर 103 में रुके। उन्होंने पांच सौ रुपए के स्टैंप पेपर पर अलग होने का ब्योरा लिखा। अलग होने के बाद युग को सचिन अपने पास रखने वाला था। इस बीच किसी बात को लेकर उनमें विवाद हो गया। तैश में आकर सचिन ने हथौडे से सिर पर प्रहार कर नाजनीन की हत्या कर दी और मासुम युग को जहर अथवा पानी में डुबाकर उसकी भी हत्या कर दी। यह भी कहा जा रहा है कि उसने नींद में नाजनीन को मारा होगा। उसके बाद सीलिंग फैन को रस्सी बांधकर उसने फांसी लगा ली। उसकी भी मौत हो गई।
Created On :   14 April 2024 2:23 PM IST