पुलिस जांच: खुदाई में सोना मिलने का झांसा देकर दंपति को लाखों की लगाई चपत

खुदाई में सोना मिलने का झांसा देकर दंपति को लाखों की लगाई चपत
  • महिला सहित तीन आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज
  • घर में शादी होने से सोना बेचने का दिया था झांसा
  • असली समझकर नकली सोना खरीदने दंपति अमरावती से आए थे नागपुर

डिजिटल डेस्क,नागपुर। दंपति को खुदाई में सोना मिलने का झांसा देकर लाखों रुपए से ठगे जाने का मामला उजागर हुआ है। घटित वाकये से महिला सहित तीन लोगों के खिलाफ गणेशपेठ थाने में बुधवार को प्रकरण दर्ज किया गया है,लेकिन अभी तक आरोपियों के बारे में कोई ठोस सुराग नहीं मिला है। आरोपियों की तलाश में परिसर के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं।

अमरावती जिला के नांदगांव खंडेश्वर निवासी पीड़िता शुंभागी सुरेश गुल्हाने 37 वर्ष सब्जी विक्रेता है। 23 जुलाई 2024 की रात करीब 8 बजे उसके दुकान में दो अपरीचित व्यक्ति आए। उन्होंने बताया कि वह खुदाई काम करते हैं। जिसमें से एक व्यक्ति ने खुद का नाम अशोक कराडे बताया था। उसने बताया कि अमरावती के ही राजापेठ में खुदाई करते वक्त उन्हें हंडा मिला है। जिसमें सोने की माला थी। यह बात उन्होंने संबंधित ठेकेदार से इस लिए छुपाकर रखी क्योंकि ठेकेदार पूरा सोना अपने पास रख लेता और उन्हें कुछ मिला नहीं होता। घर में शादी होने से उन्होंने खोदकाम में मिली सोने की माला बेचने की इच्छा व्यक्त की थी। माला करीब 5 से 7 लाख रुपA case of a couple being duped of lakhs of rupees on the pretext of finding gold during excavation has come to light.

ड़ताल करने पर मनी असली सोने के होने का पता चला। जिससे झांसे में आए शुंभागी और उसका पति सोना खरीदी करने के लिए तैयार हो गए। अमरावती में पकड़े जाने का डर होने से उन्हें नागपुर में बुलाया गया। 30 जुलाई की दोपहर में ही पीड़ित दंपति नागपुर में आए। कॉटन मार्केट में लॉज में रुके। उसके बाद उन्हें काॅटन मार्केट परिसर के ही उदापुरे नामक ज्वेलर्स के पास गली में एक धार्मिक स्थल में ले जाया गया। वहां पर दंपति ने 3 लाख रुपए नकद आरोपियों को दिए। बदले में उन्हें सोने की नकली माला थमा दी गई। उस वक्त उनके साथ एक महिला भी थी। परिसर में कैमरे लगे होने से आरोपियों ने लेन-देन होने के बाद दंपति को जल्दी वहां से निकल जाने को कहा। पांच दिन बाद दंपति वह सोने की माला सर्राफा को दिखाई तो नकली सोना होने का पता चला। इससे दंपति को ठगा गया है। मामले की स्थानीय थाने में शिकायतकी गई थी,लेकिन लेन-देन नागपुर में होेने से गणेशपेठ थाने में शिकायत की गई। जांच पड़ताल के दौरान ठगे जाने की पुष्टि होने से बुधवार को प्रकरण दर्ज िकया गया है। आरोपियों की तलाश में परिसर के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे है।

Created On :   21 Aug 2024 3:08 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story