कबाड़ गोदाम धमाका मामला: नागपुर से 2 आरोपी गिरफ्तार, जबलपुर क्राइम ब्रांच पुलिस आरोपियों को लेकर गई

नागपुर से 2 आरोपी गिरफ्तार, जबलपुर क्राइम ब्रांच पुलिस आरोपियों को लेकर   गई
  • एक आरोपी को कलमना और दूसरे को बड़ा ताजबाग इलाके से दबोचा
  • दहल उठा था 5 किमी का दायरा, क्राइम ब्रांच की यूनिट 5 ने की मदद
  • कबाड़ के गोदाम में हुए धमाके की जांच करने पहुंची एनआईए की टीम

डिजिटल डेस्क, नागपुर. मध्यप्रदेश के जबलपुर के खिजरी खिरिया बाईपास पर स्थित कबाड़ के गोदाम में हुए ब्लास्ट मामले में नागपुर पुलिस ने शनिवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों के नाम करीम पटेल सत्तार पटेल (50) प्लॉट नंबर 255 भरत नगर कलमना मार्केट रोड सार्जा बार के पीछे कलमना और मंसूर अशरफी अशरफ अशरफी (48) ठाकुर प्लॉट बडा ताजबाग प्लॉट नंबर 34 सक्करदरा नागपुर निवासी है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने जबलपुर की क्राइम ब्रांच पुलिस की टीम नागपुर आई थी। आरोपियों को गिरफ्तार करने में नागपुर की क्राइम ब्रांच की यूनिट 5 की टीम ने मदद की।

यह है आरोप

आरोपी करीम पटेल और मंसूर अशरफी पर आरोप है कि इन्होंने प्रकरण के मुख्य आरोपी हाजी मोहम्मद रजा उर्फ शमीम कबाड़ी के भागने और उसकी गाड़ी छुपाने में मदद की थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों के पास से वह स्कॉर्पियो (क्रमांक एम एच 48 बी टी- 1402) भी जब्त कर ली है, जिसमें शमीम जबलपुर से नागपुर भागकर आया था। पकड़े गए आरोपी कबाड़ का कारोबार करते हैं। शमीम की जबलपुर की जिस रजा मेटल इंडस्ट्री नामक कबाड़ के गोदाम में गत 25 अप्रैल को धमाका हुआ था, उसे हाजी मोहम्मद रजा उर्फ शमीम कबाड़ी यह कबाड़खाने को फहीम और सुल्तान मिलकर चला रहे थे।

यह है पूरा मामला

सूत्रों के अनुसार, 25 अप्रैल 2024 को जबलपुर के आधारताल थाना परिसर स्थित एक कबाड़ के गोदाम में ब्लास्ट हो गया था, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई थी। ब्लास्ट के बाद कबाड़ गोदाम के मुख्य आरोपी हाजी मोहम्मद रजा उर्फ शमीम कबाड़ी मौके से फरार हो गया था। आरोपी को पकड़ने के लिए जबलपुर पुलिस लगातार उसकी खोजबीन कर रही है। पुलिस ने आरोपी के ऊपर 15 हजार का इनाम भी घोषित किया हुआ है। वहीं उसके घर पर बुलडोजर चलाकर तोड़ दिया था।

विदेश भागने में भी की मदद

आरोपी हाजी मोहम्मद रजा उर्फ शमीम कबाड़ी पुराना हिस्ट्रीशीटर है, उसके ऊपर जबलपुर के विभिन्न थानों में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। हादसे के बाद आरोपी हाजी मोहम्मद रजा स्कॉर्पियो की मदद से जबलपुर से भागकर नागपुर पहुंचा था। जहां आरोपी करीम पटेल ने आरोपी हाजी मोहम्मद रजा को एक होटल में छिपाया और फिर उसे विदेश भागने में मदद की। वहीं, दूसरे आरोपी मंसूर अशरफी ने आरोपी की स्कॉर्पियो को अपने ठिकाने में छुपाया।

चार सदस्यीय टीम आई थी

जांच के दौरान मिली जानकारी के आधार पर जबलपुर पुलिस की चार सदस्यीय टीम नागपुर पहुंची। इस टीम ने नागपुर क्राइम ब्रांच यूनिट 5 की टीम के मदद से उक्त दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। क्राइम ब्रांच ने आरोपियों को जबलपुर पुलिस को सुपुर्द कर दिया है, जिसके बाद पुलिस जबलपुर के लिए रवाना हो गई।


Created On :   26 May 2024 4:44 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story