नागपुर: चिकन गुनिया के 118 डेंगू के 51 पॉजिटिव, 837 संदिग्धों की जांच, स्वास्थ्य विभाग की पुष्टि

चिकन गुनिया के 118 डेंगू के 51 पॉजिटिव, 837 संदिग्धों की जांच, स्वास्थ्य विभाग की पुष्टि
  • जलजमाव से बढ़ रही मच्छराें की पैदावार
  • जुलाई में सर्वाधिक संदिग्ध व पॉजिटिव
  • जलजमाव से बढ़ रही मच्छराें की पैदावार

डिजिटल डेस्क, नागपुर। शहर में डेंगू और चिकनगुनिया का संक्रमण फैल रहा है। मंगलवारी, धंतोली और धरमपेठ जोन में लगातार मरीजों की संख्या बढ़ रही है। रोजाना संक्रमण वाले इलाकों में फागिंग और कीटनाशक का छिड़काव करने का दावा किया जा रहा है। जनवरी से 31 जुलाई तक 837 संदिग्धों की जांच की गई है। इनमें डेंगू संदिग्ध 423 में से 51 पॉजिटिव व चिकन गुनिया के 414 संदिग्धों में से 118 पॉजिटिव पाए गए है।

जलजमाव से बढ़ रही मच्छराें की पैदावार

शहर में जहां-तहां निर्माणकार्य के चलते गड्‌ढे हो चुके है। निर्माणकार्य चल रही सड़कों से सटी बस्तियों में जलजमाव के कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ने लगा है। इस कारण संक्रामक बीमारियां फैलने का खतरा बना है। शहर में डेंगू व चिकनगुनिया के मरीज मिलने से प्रशासन मच्छरों का प्रकोप रोकने उपाययोजना कर रहा है। लेकिन इसका कोई खास असर दिखायी नहीं दे रहा है। 1 जनवरी से 31 जुलाई तक शहर में डेंगू के 423 संदिग्ध मरीज पाए गए थे। इनमें से 51 मरीज पॉजिटिव पाए गए है। वहीं चिकन गुनिया के 414 संदिग्धों में 118 पॉजिटिव पाए गए है। पिछले दो माह से डेंगू और चिकनगुनिया का संक्रमण बढ़ रहा है।

एडिस नामक मच्छरों से प्रकोप से यह बीमारी फैल रही है। जलजमाव होने पर मच्छरों की पैदावार बढ़ती है। शहर के मंगलवारी, धंताेली व धरमपेठ जोन मे सर्वाधिक मरीज पाए गए है। मच्छरों का प्रकोप रोकने के लिए नियमित फॉगिंग, कीटनाशक दवाआें का छिड़काव व अन्य उपाययोजनाएं की जा रही है। मनपा की 10 जोन में 24 फॉगिंग मशीनों के साथ 130 मशीनों से दवाओ का छिड़काव किया जा रहा है। संदिग्धों के नमूने जांच के लिए मनपा के प्रभाकरराव दटके अस्पताल, मेयो, मेडिकल व एम्स में भेजे जा रहे है।

जुलाई में सर्वाधिक संदिग्ध व पॉजिटिव

सूत्रों ने बताया कि जनवरी से जून तक कुल छह महीनों में डेंगू के 109 संदिग्ध पाए गए थे। इनमें से 21 पॉजिटिव थे। अकेले जुलाई महीने में 314 संदिग्ध पाए गए, उनमें से 30 पॉजिटिव थे। डेंगू की स्थिति इसप्रकार रही है।

माह

संदिग्ध

संक्रमित

जनवरी

06

00

फरवरी

22

06

मार्च

08

02

अप्रैल

07

01

मई

20

04

जून

46

08

जुलाई

314

30

कुल

423

51


खाली प्लॉटधारको पर करेंगे कार्रवाई

मनपा प्रशासन ने नागरिकों को संक्रामक बीमारियों से बचने सफाई पर ध्यान देने का आह्वान किया है। घर व आसपास के परिसर में गंदगी व जलजमाव ना हो इसका ध्यान रखने को कहा गया है। जहां जलजमाव की स्थिति हो वहां कीटनाशक दवाओं का छिड़काव, एबेट दवाओं का उपयोग करने की सलाह दी गई है। खाली प्लॉटों पर कचरा, गंदगी, जलजमाव होने पर मनपा जोन के स्वास्थ्य अधिकारियों को शिकायत मिलनेपर संबंधितों प्लॉट मालिकों पर कार्रवाई की जाएगी। निजी अस्पतालों में डेंगू व चिकनगुनिया के मरीज मिलने पर उसकी सूचना मनपा के स्वास्थ्य विभाग को देने का निर्देश दिया गया है। जहां जलजमाव होने की जानकारी मिल रही है, वहां मनपा की टीम काम कर रही है।

Created On :   2 Aug 2024 12:23 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story