- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुंबई
- /
- जम्मू रवाना हुए भारत-पाक बॉर्डर के...
जम्मू रवाना हुए भारत-पाक बॉर्डर के राजा, मराठा बटालियन और गनर रेजिमेंट करती है स्थापना

By - Bhaskar Hindi |10 Sept 2023 8:28 PM IST
सामाजिक कार्यकर्ता ईशर दीदी बप्पा की प्रतिमा लेकर जम्मू रवाना
डिजिटल डेस्क, मुंबई। जम्मू एवं कश्मीर के पुंछ में इस साल भी भारत-पाक बॉर्डर के राजा की स्थापना होगी। सामाजिक कार्यकर्ता ईशर दीदी मुंबई से बप्पा की प्रतिमा लेकर रविवार को जम्मू रवाना हुईं। जम्मू से सेना की गाड़ी से प्रतिमा पुंछ में भारत-पाकिस्तान सीमा पर पहुंचाई जाएगी। 101 गनर रेजिमेंट और 11 मराठा बटालियन पिछले 8 वर्षों से भारत-पाक बॉर्डर के राजा की स्थापना कर गणेशोत्सव मना रही है। ईशर दीदी ने कहा कि सीमा पर तैनात सैनिक हर्षोल्लास के साथ गणेश उत्सव मनाते हैं। स्थानीय लोग भी इसमें शामिल होते हैं। इस आयोजन के जरिए उन्हें भी अपने आराध्य को पूजने का मौका मिल जाता है। हम प्रार्थना करते हैं कि बप्पा सभी सैनिकों को सुरक्षित रखें।
Created On :   10 Sept 2023 8:28 PM IST
Next Story