- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुंबई
- /
- जनगणना अधिकारी बनकर पुलिस ने...
गुत्थी सुलझी: जनगणना अधिकारी बनकर पुलिस ने सुलझाया नवजात बच्चे का केस

- असामयिक जन्मे बच्चे को फेंकने का मामला
- 3 गिरफ्तार
- पुलिस ने सुलझाया मामला
डिजिटल डेस्क, मुंबई. मालाबार हिल पुलिस ठाणे ने कथित तौर पर एक असामयिक जन्मे बच्चे को मौत के मुंह में धकेलने वाली मां और दो अन्य को गिरफ्तार किया है गिरफ्तार किए गए तीन लोगों की पहचान ईशा मारी (20), मां पूजा (42) और प्रेमी विलास बुटिया (22) के रूप में हुई है। ये सभी मालाबार हिल के बाणगंगा के रहने वाले हैं। 13 सितंबर की सुबह स्थानीय लोगों ने बाणगंगा के निकट एक शिशु का शव देखा था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच आगे बढ़ाई। इलाके के सीसीटीवी खंगाले गए। पुलिस को मुखबिरों से जानकारी मिली की। ईशा नाम की लड़की कई दिनों से नजर नहीं आ रही है। इस बात की पुष्टि करने के लिए पुलिस को एक योजना बनानी पड़ी।
पुलिस वाले जनगणना अधिकारी बनकर युवती के घर पहुंचे। घर के सदस्यों की जानकारी जुटाने लगे। पुलिस ने देखा कि ईशा ठीक से चल नहीं पा रही है। फिर पुलिस ने अपने तरीके से जांच करनी शुरू की तो ईशा और उसकी मां पूजा ने अपना गुनाह कबूल कर लिया। इस मामले में ईशा का प्रेमी विलास बुटिया भी सहभागी था। पुलिस ने आईपीसी की धारा 315 ,109 और 34 के तहत गिरफ्तार कर लिया।
Created On :   24 Sept 2023 3:57 PM IST