भड़क रहा गुस्सा: शिवाजी महाराज वाली घटना को लेकर एक बार नहीं 100 बार माफी मांगने के लिए तैयार: एकनाथ शिंदे

शिवाजी महाराज वाली घटना को लेकर एक बार नहीं 100 बार माफी मांगने के लिए तैयार: एकनाथ शिंदे
  • राजकोट किले में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा ढहने का मामला
  • अजित गुट का मूक प्रदर्शन, उद्धव के विधायक ने राणे से जान का खतरा बताया
  • नौसेना का आया बयान- परियोजना राज्य सरकार के साथ मिलकर किया

डिजिटल डेस्क, मुंबई।मालवण के राजकोट के लिए में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा ढहने के बाद अब राजनीति भी गरमा गई है। बुधवार को किले के बाहर सत्ता और विपक्ष के नेताओं में झड़प के बाद गुरुवार को राकांपा (अजित) के नेताओं ने राज्य भर में मूक प्रदर्शन किया। मुंबई में भी पार्टी के नेता और कार्यकर्ताओं ने चेंबूर में शिवाजी महाराज की प्रतिमा के पास आंदोलन किया। इस बीच मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने इस मामले में कहा कि घटना की जांच के लिए दो कमेटी बनाई गई हैं, जो इसकी जांच करेंगी। शिंदे ने कहा कि वह इस घटना को लेकर एक बार नहीं बल्कि 100 बार माफी मांगने के लिए तैयार हैं।

मुख्यमंत्री शिंदे ने इस घटना में जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए और नईप्रतिमाके निर्माण की दृष्टि से देश के उत्तम शिल्पकार, नौसेना के अधिकारियों और सार्वजनिक बांधकाम विभाग के लोगों को जिम्मेदारी दी है। शिंदे ने कहा कि शिवाजी महाराज का नया और भव्य प्रतिमा बनाने के लिए जेजे स्कूल ऑफ आर्ट्स, आईआईटी और महाराष्ट्र के नामी शिल्पकार की देखरेख में एक कमेटी बना दी गई है। राज्य के पीडब्ल्यूडी मंत्री रविंद्र चव्हाण ने कहा कि राज्य में आचार संहिता लगने से पहले ही शिवाजी महाराज की नई प्रतिमा और काम का वर्क आर्डर पूरा हो जाएगा। उधर शिवसेना (उद्धव) विधायक वैभव नाईक ने पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा सांसद नारायण राणे से अपनी जान को खतरा बताया है।

नाईक ने इस मामले में सिंधुदुर्ग पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखकर जानकारी दी है। नाईक ने पत्र में लिखा है कि मुझे और मेरे कार्यकर्ताओं को बुधवार को घर से खींचकर मारने की धमकी दी गई थी। इससे पहले मेरे पिता की भी राजनीति दुश्मनी के चलते हत्या कर दी गई थी। इस मामले में भी राणे आरोपी थे। इसलिए राणे की पूर्व की आपराधिक पृष्णभूमि को देखते हुए उन पर मामला दर्ज किया जाना चाहिए। उद्धव गुट के विधायक आदित्य ठाकरे ने कहा कि पुलिस और जनता के प्रतिनिधियों को सरेआम धमकाया जा रहा है लेकिन सरकार के दबाव में पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।

राज्य सरकार के साथ परियोजना संचालित की: नौसेना : भारतीय नौसेना ने गुरुवार को कहा कि उसने मालवण में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा स्थापित करने की परियोजना की संकल्पना की थी और राज्य सरकार के साथ समन्वय में इसे कार्यान्वित किया था।इसके लिए राज्य सरकार ने धन भी उपलब्ध कराया था। वह प्रतिमा की मरम्मत करने और यथाशीघ्र उसकी फिर से स्थापना के लिए सहयोग करने को प्रतिबद्ध है। नौसेना की ओर से कहा कि भारतीय नौसेना के अधिकारियों, राज्य सरकार के प्रतिनिधियों और तकनीकी विशेषज्ञों की एक संयुक्त तकनीकी समिति बनाई जा रही है जो मालवण में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा डहने की जांच करेगी।

मुंबई कांग्रेस ने राजकोट में शिवाजी महाराज की प्रतिमा गिरने के मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से माफी मांगने की मांग की है। मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष वर्षा गायकवाड ने कहा कि चूंकिप्रतिमा का अनावरण प्रधानमंत्री मोदी ने किया था इसलिए उन्हें माफी मांगनी चाहिए। वर्षा ने कहा कि महाविकास आघाडी के कार्यकर्ता पीएम मोदी के मुंबई दौरे का विरोध करेंगे।

Created On :   29 Aug 2024 2:28 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story