- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुंबई
- /
- जेएनपीटी को जोड़ने वाली ग्रीनफील्ड...
New Delhi News: जेएनपीटी को जोड़ने वाली ग्रीनफील्ड राजमार्ग परियोजना को मिली मंजूरी
- इस परियोजना पर खर्च होंगे 4,500 करोड़ रूपये
- जेएनपीटी को जोड़ने वाली ग्रीनफील्ड राजमार्ग परियोजना को मिली मंजूरी
New Delhi News. केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने महाराष्ट्र में जवाहरलाल नेहरू बंदरगाह (जेएनपीटी) को जोड़ने वाली छह लेन की राजमार्ग परियोजना को मंजूरी दे दी है। इस पर 4,500 करोड़ रूपये खर्च होंगे। यह परियोजना बिल्ड, ऑपरेट और ट्रांसफर (बीओटी) मोड पर पूरी की जाएगी। दरअसल जेएनपीटी बंदरगाह पर कंटेनर की संख्या में वृद्धि और नवी मुंबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के विकास के मद्देनजर इस क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग कनेक्टिविटी को बढि़ाने की जरूरत महसूस की गई।
केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंत्रिमंडल की बैठक के बाद यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति की हुई बैठक में जेएनपीटी पोर्ट (पगोटे) से चौक (29.219 किमी) तक की एक्सेस नियंत्रित ग्रीनफील्ड हाई स्पीड राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण की स्वीकृति दी गई। नया 6 लेन ग्रीनफील्ड प्रोजेकट कॉरिडोर बेेहतर बंदरगाह कनेक्टिविटी की ओर ले जाएगा, जिससे सुरक्षित और कुशल माल ढुलाई में मदद मिलेगी। उन्होंने बताया कि यह परियोजना जेएनपीटी बंदरगाह (एनएच-348) से शुरू होती है और मुंबई-पुणे राजमार्ग (एनएच-48) पर समाप्त होती है, जबकि मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे और मुंबई-गोवा राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-66) को भी यह जोड़ती है। मंत्री ने कहा कि मुंबई और पुणे के आसपास के क्षेत्रों में विकास, प्रगति और समृद्धि के नए रास्ते खोलेगी।
Created On :   19 March 2025 6:35 PM IST