Mumbai News: महाराष्ट्र परिचय केंद्र में मनाया गया मराठी भाषा गौरव दिवस

महाराष्ट्र परिचय केंद्र में मनाया गया मराठी भाषा गौरव दिवस
  • 'कुसुमाग्रज' की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी
  • मनाया गया मराठी भाषा गौरव दिवस

New Delhi News. महाराष्ट्र परिचय केंद्र में गुरुवार को ‘मराठी भाषा गौरव दिवस’ मनाया गया। इस अवसर पर उपनिदेशक अमरज्योत कौर अरोड़ा समेत अन्य कर्मचारियों ने विष्णु वामन शिरवाडकर उर्फ 'कुसुमाग्रज' की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। सरकार द्वारा ‘कुसुमाग्रज की जयंती को ‘मराठी भाषा गौरव दिवस’ के रूप में मनाया जाता है।

शिरवाडकर उपाख्य कुसुमाग्रज ने महाराष्ट्र के साहित्यिक और सांस्कृतिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया है। वह एक महान आधुनिक मराठी कवि, नाटककार और उपन्यासकार के रूप में प्रसिद्ध हैं। उन्होंने ‘कुसुमाग्रज’ नाम से कविता लिखी। कुसुमाग्रज प्रसिद्ध लेखक वी.एस. खांडेकर के बाद मराठी साहित्य के लिए ज्ञानपीठ पुरस्कार जीतने वाले दूसरे लेखक बने।

कुसुमाग्रज की साहित्यिक कृतियों में 24 कविता संग्रह, 3 उपन्यास, 16 कहानी संग्रह, 19 नाटक और 4 निबंध संग्रह शामिल हैं। वह 1964 में गोवा में आयोजित ‘अखिल भारतीय मराठी साहित्य सम्मेलन' के अध्यक्ष थे। उनके नाटक ‘नटसम्राट’ को 1974 में साहित्य अकादमी पुरस्कार मिला।

Created On :   27 Feb 2025 9:36 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story