Mumbai News: कांग्रेस के पूर्व सांसद भास्कर पाटील खतगांवकर की हुई घर वापसी, थामा हाथ

कांग्रेस के पूर्व सांसद भास्कर पाटील खतगांवकर की हुई घर वापसी, थामा हाथ
  • नांदेड़ जिले में कांग्रेस संगठन को और अधिक मजबूती मिले
  • पूर्व सांसद भास्कर पाटील खतगांवकर की हुई घर वापसी

Mumbai News : कांग्रेस के नांदेड़ से पूर्व सांसद भास्कर पाटील खतगांवकर शुक्रवार को भाजपा को झटका देते हुए फिर से कांग्रेस में शामिल हो गए। खतगांवकर ने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय तिलक भवन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले और पूर्व मंत्री अमित देशमुख की मौजूदगी में घर वापसी की। इस मौके पर पटोले ने कहा कि भास्कर पाटील एक जमीनी स्तर के कार्यकर्ता हैं, जिन्होंने बिना किसी पद की उम्मीद के कांग्रेस में प्रवेश किया है। उन्होंने कहा कि खतगांवकर के आने से नांदेड़ जिले में कांग्रेस संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी। भास्कर के कांग्रेस में आने से विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस को फायदा होगा। कांग्रेस में घर वापसी पर खतगांवकर ने कहा कि मैं कांग्रेस वापस आकर खुश हूं। उन्होंने कहा कि नाना पटोले के नेतृत्व में कांग्रेस राज्य में मजबूत हो रही है और हम विधानसभा चुनाव में ज्यादा से ज्यादा सीटें जीतने की कोशिश करेंगे।

Created On :   20 Sept 2024 3:47 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story