- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुंबई
- /
- उत्तर मुंबई के कांग्रेस और भाजपा...
नेताजी व्यस्त हैं: उत्तर मुंबई के कांग्रेस और भाजपा उम्मीदवार काे नहीं मिलता भोजन करने तक का समय
![उत्तर मुंबई के कांग्रेस और भाजपा उम्मीदवार काे नहीं मिलता भोजन करने तक का समय उत्तर मुंबई के कांग्रेस और भाजपा उम्मीदवार काे नहीं मिलता भोजन करने तक का समय](https://www.bhaskarhindi.com/h-upload/uid/37521k3kccmF0H1AVK4aEMrbEBxBBL8FmZ5e94877516.jpg)
- मतदान 20 मई को होगा
- यहां तो नेताजी व्यस्त हैं
डिजिटल डेस्क, मुंबई, सोमदत्त शर्मा| यहां मतदान 20 मई को होगा। इसके लिए चुनाव प्रचार ने तेजी पकड़ ली है। मुंबई की सभी सीटों पर प्रत्याशी दिन-रात एक कर ज्यादा से ज्यादा मतदाताओं तक पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसे में प्रत्याशियों को सुबह से लेकर देर रात तक न तो खाने की फुर्सत मिल रही है और न ही परिवार से मिलने की। उत्तर मुंबई के भाजपा उम्मीदवार पीयूष गोयल और कांग्रेस उम्मीदवार भूषण पाटील की चुनावी दिनचर्या का हाल:
भूषण पाटील की दिनचर्या
सुबह 5.30 सोकर उठते हैं।
एक घंटे तक प्रभु भक्ति में लीन रहते हैं।
15 मिनट में घर का बना नाश्ता लेते हैं।
करीब 7-9 बजे तक मॉर्निंग वॉक पर चर्चा करते हैं।
सुबह 9-11 बजे तक छोटे ग्रुप में बैठकें करते हैं।
11-1 बजे तक गठबंधन के नेताओं के साथ क्षेत्रों का दौरा करते हैं।
दोपहर 1-2 बजे तक सोसायटी के पदाधिकारियों से मुलाकात करते हैं।
चुनाव कार्यालय में 2-4 बजे तक कुछ जरूरी बैठकें करते हैं।
दोपहर का खाना सही समय पर नहीं होता है।
शाम 4-10 बजे तक चुनावी रैली और जनता से मिलते हैं।
रात्रि 10 से 2 बजे तक चुनावी तैयारियां करते हैं।
महाआघाडी के नेता अलग से तैयारी कर रहे हैं।
सोने का समय रात्रि 2 बजे के बाद।
पीयूष गोयल की दिनचर्या
सुबह सात बजे सोकर उठते हैं।
आधा घंटा पूजा-पाठ करते हैं।
घर पर ही नाश्ता करते हैं।
दिनभर की गतिविधियों पर चर्चा करते हैं।
सुबह 9-11 बजे तक अलग-अलग क्षेत्रों में बैठकें करते हैं।
सोसायटी और समूहों से मुलाकात करते हैं।
युति के नेताओं के साथ चुनाव की रणनीति पर चर्चा करते हैं।
चुनाव कार्यालय में 2-4 बजे तक जरूरी बैठकें करते हैं।
ज्यादातर खाना 4 बजे तक होता है।
4-10 बजे तक लोकसभा क्षेत्र में अलग-अलग सभा करते हैं।
11 बजे तक पार्टी नेताओं के साथ बैठकें करते हैं।
महायुति के दलों के साथ तैयारी करते हैं।
रात्रि 12 बजे तक सो जाते हैं।
Created On :   6 May 2024 7:54 PM IST