- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुंबई
- /
- अजित गुट कर रहा है हमारे विधायकों...
आरोप: अजित गुट कर रहा है हमारे विधायकों को ब्लैकमेल- रोहित पवार

By - Bhaskar Hindi |22 Sept 2023 10:44 PM IST
- रोहित पवार का बड़ा आरोप
- अजित गुट कर रहा है हमारे विधायकों को ब्लैकमेल
डिजिटल डेस्क, मुंबई. राकांपा (शरद) विधायक रोहित पवार ने अजित गुट पर गंभीर आरोप लगाए हैं। रोहित पवार ने शुक्रवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि मीडिया में खबरें वायरल हो रही हैं कि शरद गुट से एक सांसद और एक विधायक अजीत गुट में शामिल होने जा रहे हैं। इस पर रोहित ने कहा कि हमें देखना होगा कि क्या सच में उन्होंने एफिडेविट पर हस्ताक्षर किए हैं। विधायकों को ब्लैकमेल किया जा रहा है कि जब तक एफिडेविट पर हस्ताक्षर नहीं करोगे, तब तक उनके विधानसभा क्षेत्र में काम करने के लिए फंड नहीं मिलेगा। रोहित ने कहा कि राज्य की जनता सब देख रही है और जब चुनाव आएगा, तो सभी को पता चल जाएगा की वास्तव में उनके साथ कितने लोग हैं।
Created On :   22 Sept 2023 10:44 PM IST
Next Story