लोकसभा चुनाव: मुंबई की छह सीटों पर पुरुष-महिला मतदाताओं के बीच मतदान का 1.43 प्रतिशत फासला

मुंबई की छह सीटों पर पुरुष-महिला मतदाताओं के बीच मतदान का 1.43 प्रतिशत फासला
  • मुंबई में पुरुष मतदाता और मतदान
  • मुंबई में महिला मतदाता और मतदान

डिजिटल डेस्क, मुंबई. लोकसभा चुनाव में मुंबई की छह सीटों पर पुरुष और महिला मतदाताओं के बीच मतदान का केवल 1.43 प्रतिशत फासला है। मुंबई की छह सीटों पर पुरुषों ने महिलाओं की तुलना में 1.43 प्रतिशत अधिक मतदान किया है। इस लोकसभा चनाव में मुंबई में कुल 99 लाख 38 हजार 621 मतदाता थे। जिसमें से 53 लाख 73 हजार 460 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया है। मुंबई में कुल 53 लाख 46 हजार 718 पुरुष मतदाता हैं। इसमें से 29 लाख 26 हजार 256 मतदाताओं ने वोटिंग की है। पुरुष मतदाताओं ने 54.72 प्रतिशत मतदान किया है। जबकि मुंबई में महिला मतदाता 45 लाख 90 हजार 864 हैं। इसमें से 24 लाख 46 हजार 904 महिलाओं ने वोट डाला है। महिला मतदाताओं ने 53.29 प्रतिशत वोटिंग की है। जबकि 1039 किन्नर मतदाताओं में से 300 वोटरों ने वोटिंग की है। किन्नर मतदाताओं ने 28.87 प्रतिशत मतदान किया है। मुंबई की छह सीटों पर कुल 116 उम्मीदवार उतरे हैं। मुंबई सहित राज्य की सभी 48 सीटों पर मतदान हो चुका है। लोकसभा चुनाव के परिणाम 4 जून को घोषित किए जाएंगे।

मुंबई में पुरुष मतदाता और मतदान

सीट पुरुष मतदाता मतदान वोटिंग प्रतिशत

उत्तर मुंबई 9,68,983 5,60,381 57.83 %

उत्तर-पश्चिम मुंबई 9,38,365 5,21,292 55.55 %

उत्तर-पूर्व मुंबई 8,77,855 5,06,264 57.67 %

उत्तर-मध्य मुंबई 9,41,288 4,94,571 52.54 %

दक्षिण-मध्य मुंबई 7,87,667 4,26,664 54.17 %

दक्षिण मुंबई 8,32,560 4,17,084 50.10 %

कुल 53,46,718 29,26,256 54.72 %

मुंबई में महिला मतदाता और मतदान

सीट महिला मतदाता मतदान वोटिंग प्रतिशत

उत्तर मुंबई 8,42,546 4,72,799 56.12 %

उत्तर-पश्चिम मुंबई 7,96,663 4,30,259 54.01 %

उत्तर-पूर्व मुंबई 7,58,799 4,16,403 54.88 %

उत्तर-मध्य मुंबई 8,02,775 4,11,936 51.31 %

दक्षिण-मध्य मुंबई 6,86,516 3,63,599 52.96 %

दक्षिण मुंबई 7,03,565 3,51,908 50.02 %

कुल 45,90,864 24,46,904 53.29 %

मुंबई में किन्नर मतदाता और मतदान

सीट किन्नर मतदाता मतदान वोटिंग प्रतिशत

उत्तर मुंबई 413 61 14.77 %

उत्तर-पश्चिम मुंबई 60 29 48.33 %

उत्तर-पूर्व मुंबई 236 93 39.41 %

उत्तर-मध्य मुंबई 65 23 35.38 %

दक्षिण-मध्य मुंबई 222 76 34.23 %

दक्षिण मुंबई 43 18 41.86 %

कुल 1039 300 28.87 %


Created On :   28 May 2024 12:13 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story