निकाली तिरंगा यात्रा: हर घर तिरंगा अभियान के तहत हुआ आयोजन, युवाओं में भरा जोश

हर घर तिरंगा अभियान के तहत हुआ आयोजन, युवाओं में भरा जोश
  • रैली से लोगों को स्वतंत्रता दिवस पर अपने घरों, दुकानों प्रतिष्ठानों पर राष्ट्रीय ध्वज लगाने के लिए प्रेरित किया गया।
  • हर हाथ में तिरंगा लेकर युवा जोश में भारत माता की जयकार लगाते हुए निकले।

डिजिटल डेस्क,जबलपुर। आजादी के महापर्व से पहले और हर घर में तिरंगा लहराए ऐसे विचारों के साथ उत्तर-मध्य विधानसभा में तिरंगा यात्रा निकाली गई। हर हाथ में तिरंगा लेकर युवा जोश में भारत माता की जयकार लगाते हुए निकले।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा यात्रा विधायक डॉ. अभिलाष पांडे के नेतृत्व में निकाली गई। जिसमें मुख्य रूप से सांसद आशीष दुबे, भाजपा नगर अध्यक्ष प्रभात साहू एवं महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू उपस्थित हुए।

यात्रा छोटा फुहारा से शुरू होकर कोतवाली, बड़ा फुहारा, लार्डगंज होते हुए मालवीय चौक पहुँची। इस अवसर पर शरद जैन, अखिलेश जैन, पंकज दुबे, जय सचदेवा, रोहित जैन, शंकर श्रीवास्तव, संतोष ललवानी, अभिषेक तिवारी नीटू, अतुल जैन दानी आदि मौजूद रहे।

तिरंगा लहराते हुए निकले जवान

पुलिस विभाग द्वारा रविवार को रक्षित केंद्र से तिरंगा यात्रा निकाली गयी। यात्रा को आईजी अनिल कुशवाहा, एसपी आदित्य प्रताप सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान पुलिस अधिकारी अपने दोपहिया व चारपहिया वाहनों में तिरंगा लहराते हुए देशभक्ति का जयघोष करते हुए निकले। रैली से लोगों को स्वतंत्रता दिवस पर अपने घरों, दुकानों प्रतिष्ठानों पर राष्ट्रीय ध्वज लगाने के लिए प्रेरित किया गया।

सर्व ईसाई महासभा ने निकाली पदयात्रा-

सर्व ईसाई महासभा के आह्वान पर पास्टर्स फेलोशिप, सिनॉड ऑफ पेंटिकॉस्टल चर्चेस, ऑल इंडिया कैथोलिक यूनियन के सहयोग से इंदिरा गांधी पार्क, सिविक सेंटर से तिरंगा पदयात्रा निकाली गई। इस दौरान विनोद चेम्बर्स, शान कुमार, पूर्व विधायक विनय सक्सेना, अमरीश मिश्रा, डेन्जिल अंग्रे, फ्रांसिस मरियां, नीलेश मसीह, मनीष चार्ल्स शामिल हुए।

Created On :   12 Aug 2024 12:14 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story