जबलपुर: एनपीएस न्याय संगत नहीं, रिटायर होने पर मिल रही 900 रु. की पेंशन

एनपीएस न्याय संगत नहीं, रिटायर होने पर मिल रही 900 रु. की पेंशन
  • पुरानी पेंशन की माँग पर धरना प्रदर्शन आज से
  • कर्मचारी इस दौरान भूख हड़ताल की शुरुआत करेंगे
  • हाल में जो कर्मचारी नई पेंशन के तहत रिटायर हो रहे हैं

डिजिटल डेस्क,जबलपुर। ऑल इंडिया डिफेंस एंप्लॉय फेडरेशन के आह्वान पर जबलपुर स्थित एआईडीईएफ से संबंधित लाल झंडे की यूनियन 8 जनवरी से अपनी-अपनी निर्माणी के समक्ष क्रमिक भूख हड़ताल शुरू कर रही है। आयुध निर्माणी खमरिया में लेबर यूनियन द्वारा गेट नंबर 2 के पास आंदोलन शुरू किया जाएगा। कर्मचारी इस दौरान भूख हड़ताल की शुरुआत करेंगे, जो 11 जनवरी तक चलेगी।

यह भी पढ़े -वरिष्ठता के आधार पर असिस्टेंट ग्रेड-3 के पद पर दें प्रमोशन

यूनियन के महामंत्री एवं फेडरेशन के राष्ट्रीय संगठन मंत्री अर्नब दासगुप्ता ने बताया कि 1 जनवरी 2004 के बाद नियुक्त कर्मचारियों को एनपीएस के तहत नई पेंशन स्कीम में रखा गया है, जिससे कर्मचारियों का भविष्य सुरक्षित नहीं है। हाल में जो कर्मचारी नई पेंशन के तहत रिटायर हो रहे हैं, उन्हें 900 रुपए प्रति माह पेंशन दी जा रही है। यही वजह है कि कर्मचारी सुरक्षित भविष्य के लिए पुरानी पेंशन की माँग कर रहे हैं। इधर एनजेसीए के आह्वान पर इंटक गेट क्रमांक एक पर सुबह 7.30 बजे से धरना शुरू करेगी।

Created On :   8 Jan 2024 8:14 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story