- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- जबलपुर
- /
- नई पेंशन स्कीम में किसी कर्मचारी का...
जबलपुर: नई पेंशन स्कीम में किसी कर्मचारी का भला नहीं हो सकता

- नई में कोई सुधार नहीं, पुरानी पेंशन चाहिए
- बीपीएमएस के श्रमिक नेताओं ने अपनी आवाज बुलंद की
- कर्मचारियों ने एनपीएस के खिलाफ नारेबाजी भी की
डिजिटल डेस्क,जबलपुर| आयुध निर्माणी खमरिया के गेट पर धरना प्रदर्शन के साथ भूख हड़ताल की शुरुआत करते हुए बीपीएमएस के श्रमिक नेताओं ने अपनी आवाज बुलंद की। संयुक्त सचिव रूपेश पाठक तथा अध्यक्ष राजेंद्र चडारिया ने कहा कि हमें नई पेंशन में सुधार नहीं, बल्कि पुरानी पेंशन चाहिए है।
नई पेंशन स्कीम में किसी कर्मचारी का भला नहीं हो सकता। वर्षों की सेवा करने के बाद कर्मचारियों को एनपीएस में हजार-बारह सौ रुपए की पेंशन हासिल हो पा रही है। ऐसे में भला कर्मचारियों का भविष्य कैसे सुरक्षित रह सकता है।
बीपीएमएस के पदाधिकारी सुबह 6 बजे ही गेट पर पहुँच गए और धरने पर बैठ गए। कर्मचारियों ने एनपीएस के खिलाफ नारेबाजी भी की। जानकारी के अनुसार 11 जनवरी को भी भूख हड़ताल जारी रखी जाएगी।
श्रमिक नेताओं का यह भी कहना रहा कि हमें पूर्ण पुरानी पेंशन ही चाहिए, जो हमारा हक है और सरकार जब तक पूर्ण पुरानी पेंशन लागू नहीं करती, हमारा आंदोलन जारी रहेगा।
Created On :   11 Jan 2024 5:10 PM IST