Jabalpur News: अयोध्या के लिए 12 मार्च से चलेगी नई साप्ताहिक ट्रेन

अयोध्या के लिए 12 मार्च से चलेगी नई साप्ताहिक ट्रेन
  • होली पर साैगात: पश्चिम मध्य रेलवे ने इंतजाम जुटाए, तीन ट्रिप में होगा संचालन
  • जबलपुर से अयोध्या के लिए मार्च माह में तीन ट्रिप एक साप्ताहिक ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है
  • इस ट्रेन के प्रारंभ होने से जबलपुर के लोगों को हाेली पर्व पर एक नई ट्रेन की सौगात मिल जाएगी।

Jabalpur News: रेल प्रशासन द्वारा जबलपुर मंडल के मुख्य स्टेशन से अयोध्या के लिए नई ट्रेन 12 मार्च से शुरू की जा रही है। यह ट्रेन साप्ताहिक होगी जो बुधवार को जबलपुर से रवाना होकर गुरुवार की सुबह अयोध्या पहुंचेगी। इसके बाद अयोध्या से दोपहर में रवाना होकर शुक्रवार की शाम जबलपुर पहुंचेगी। इस ट्रेन के प्रारंभ होने से जबलपुर के लोगों को हाेली पर्व पर एक नई ट्रेन की सौगात मिल जाएगी। हालांकि मार्च माह में यह केवल 3 ट्रिप 12, 19 व 26 मार्च को चलेगी। इस दौरान ऑक्यूपेंसी अच्छी रहेगी तो इसे नियमित चलाने का भी निर्णय लिया जा सकता है।

इस तरह होगा शेड्यूल

बताया जाता है कि यह ट्रेन प्रत्येक बुधवार की शाम 7.40 बजे जबलपुर से रवाना होगी, जो 8.10 बजे सिहोरा धाम, 9.20 बजे कटनी, 10.10 बजे मैहर, 10.50 बजे सतना, 2.30 बजे प्रयागराज छिवकी होते हुए दूसरे दिन गुरुवार की सुबह 7.05 बजे वाराणसी पहुंचेगी। इसके बाद सुबह 11 बजे यह ट्रेन अयोध्या पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन गुरुवार को 1.50 बजे अयोध्या धाम से रवाना होकर 5.10 बजे वाराणसी दूसरे दिन 9.20 बजे प्रयागराज छिवकी, 1.10 बजे सतना, 1.35 बजे मैहर, 2.45 बजे कटनी और फिर शाम 4.15 बजे जबलपुर मुख्य स्टेशन पहुंचेगी।

जबलपुर से अयोध्या के लिए मार्च माह में तीन ट्रिप एक साप्ताहिक ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है जो प्रत्येक बुधवार को जबलपुर से रवाना होगी।

-डाॅ. मधुर वर्मा, सीनियर डीसीएम

पमरे से गुजरेंगी ये भी स्पेशल ट्रेनें

रेल प्रशासन द्वारा होली पर्व पर अतिरिक्त यात्री यातायात को क्लियर करने के उद्देश्य से पश्चिम मध्य रेलवे से 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं। पमरे मुख्यालय के अनुसार जबलपुर-दानापुर स्पेशल ट्रेन 11 मार्च को जबलपुर से रात 7.40 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन सुबह 8.45 बजे दानापुर स्टेशन पहुंचेगी। दानापुर से जबलपुर के लिए यह ट्रेन 12 मार्च को 11.45 बजे रवाना होकर अगले दिन 3.40 बजे जबलपुर स्टेशन पहुंचेगी।

वहीं रीवा से रानी कमलापति स्पेशल ट्रेन 8 और 12 मार्च को रीवा से दोपहर 12.30 बजे प्रस्थान कर उसी रात 9.10 बजे रानी कमलापति स्टेशन पहुंचेगी। दूसरी ओर रानी कमलापति से रीवा स्पेशल ट्रेन 8 और 12 मार्च को रानी कमलापति स्टेशन से रात 10.15 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 7.30 बजे रीवा स्टेशन पहुंचेगी।

एक अन्य ट्रेन रीवा से रानी कमलापति के बीच 16 मार्च को शाम 6.45 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन सुबह 4.30 बजे रानी कमलापति स्टेशन पहुंचेगी। रानी कमलापति से दानापुर स्पेशल ट्रेन 12 व 15 मार्च को रानी कमलापति से दोपहर 2.25 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन सुबह 8.45 बजे दानापुर स्टेशन पहुंचेगी।

Created On :   1 March 2025 7:43 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story