जबलपुर: फ्लायर्स ने कहा- रोज उड़नी चाहिए मुंबई फ्लाइट

फ्लायर्स ने कहा- रोज उड़नी चाहिए मुंबई फ्लाइट
जब भरपूर फ्लायर तो केवल 3 दिन क्यों है मुंबई उड़ान, पहले मुंबई की दो उड़ानों के अलावा पुणे की भी फ्लाइट थी, माँग पूरी कराने चलाना होगा अभियान

डिजिटल डेस्क,जबलपुर।

विंटर शेड्यूल में मुंबई उड़ान के फेरे न बढ़ने से जबलपुर के फ्लायर क्षुब्ध हैं। फ्लायर्स का कहना है कि जब जबलपुर-मुंबई के बीच भरपूर फ्लायर्स हैं तो इंडिगो एयरलाइंस सप्ताह में केवल 3 दिन फ्लाइट संचालित क्यों कर रही है? इंडिगो को सातों दिन उड़ान चलानी चाहिए ताकि जबलपुर के फ्लायर्स को दिल्ली, हैदराबाद, इंदौर या नागपुर होकर मुंबई आना-जाना न पड़े।

कष्टप्रद है दिन उड़ान न होना

इंडिगो जबलपुर से दिल्ली, हैदराबाद, इंदौर के लिए डेली फ्लाइट ऑपरेट करती है केवल मुंबई ही एकमात्र ऐसा सेक्टर है जहाँ भारी जरूरतों के बावजूद सप्ताह में केवल 3 दिन उड़ान आ-जा रही है। मुंबई के लिए जबलपुर से जो लोग उड़ान का उपयोग करते हैं उनमें पर्यटन, उद्योग-व्यवसाय, शिक्षा सहित स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों वाले सर्वाधिक होते हैं, जिससे इन्हें डायरेक्ट फ्लाइट की सर्वाधिक जरूरत होती है। इलाज के लिए मुंबई जाने वालों का वन स्टॉप फ्लाइट में समय और पैसा बहुत ज्यादा लगता है, जिससे यह कष्टप्रद होता है। अगर वो सड़क मार्ग से नागपुर जाकर मुंबई की उड़ान पकड़ते हैं तो भी उन्हें कष्ट उठाना पड़ता है। वहीं ट्रेन से मुंबई जाना भी बेहद कष्टप्रद है क्योंकि आमतौर पर तुरंत का आरक्षण मिलता नहीं है और 15 से 18 घंटे भी लगते हैं। सप्ताह में 4 दिन उड़ान न होने से जरूरतमंद बेहद परेशान हैं।

Created On :   14 Oct 2023 8:56 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story