जबलपुर: रादुविवि में नैक टीम के आने से पहले हर विभाग को देना होगा प्रजेंटेशन

रादुविवि में नैक टीम के आने से पहले हर विभाग को देना होगा प्रजेंटेशन
  • विभागों के प्रजेंटेशन होंगे और जहाँ जो कमी रहेगी उसे ठीक किया जाएगा
  • प्रत्येक मापदंड के लिए बनाए गए संयोजकों से अब तक की कार्य प्रगति और आगे की योजना की जानकारी ली
  • नैक के सभी मानकों पर खरा उतरने के लिए पूरी प्रतिबद्धता से कार्य करना होगा

डिजिटल डेस्क,जबलपुर। रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राजेश वर्मा ने नैक कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि सकारात्मक माहौल में जो भी नवाचार होंगे उससे विश्वविद्यालय की एक अलग पहचान बनेगी।

टीम के आने से पहले हर विभाग अपना प्रजेंटेशन देगा। बुधवार को चार विभागों ने प्रजेंटेशन दिया। कुलपति ने बैठक में कहा कि नैक की टीम जल्द ही विश्वविद्यालय परिसर में आ सकती है। इसके लिए सभी को तैयार रहना होगा।

उन्होंने कहा कि नैक के सभी मानकों पर खरा उतरने के लिए पूरी प्रतिबद्धता से कार्य करना होगा। इसके लिए निर्धारित सभी मापदंडों पर खरा उतरना होगा। उन्होंने प्रत्येक मापदंड के लिए बनाए गए संयोजकों से अब तक की कार्य प्रगति और आगे की योजना की जानकारी ली।

इस दौरान कुलसचिव डाॅ. दीपेश मिश्रा भी मौजूद रहे। आगे अन्य विभागों के प्रजेंटेशन होंगे और जहाँ जो कमी रहेगी उसे ठीक किया जाएगा।

टीम के आने का हो रहा इंतजार

विवि नैक समन्वयक प्रो. राकेश बाजपेयी ने बताया कि विश्वविद्यालय ने सेल्फ स्टडी रिपोर्ट जमा कर दी है। इसके अलावा इन्फ्रास्ट्रक्चर सहित अन्य शैक्षणिक गतिविधियों को व्यवस्थित किया जा रहा है, जिससे कि नैक मूल्यांकन में विश्वविद्यालय की बेहतर ग्रेडिंग हो सके। तैयारी पूरी हो गई है अब नैक टीम के आने का इंतजार किया जा रहा है।

Created On :   8 Feb 2024 9:14 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story