गोंदिया: उके हत्याकांड के तीन आरोपी गिरफ्तार, 17 तक पीसीआर

उके हत्याकांड के तीन आरोपी गिरफ्तार, 17 तक पीसीआर
  • तीन आरोपी गिरफ्तार
  • 17 तक पीसीआर
  • उके हत्याकांड मामला

डिजिटल डेस्क, गोंदिया. दिवाली की रात 12 नवंबर को अर्पित उके नामक युवक की निर्मम हत्या कर दी गई थी। इस प्रकरण में रामनगर पुलिस ने 13 नवंबर को एक आरोपी को हिरासत में लिया था और अब 14 नवंबर को दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों का नाम रेलटोली रामनगर निवासी प्रवीण मुटकुरे (20), कुडवा निवासी हर्ष छविंद्र वाघमारे (21) व डब्लिंग कालोनी गोंदिया निवासी अंकज सोहनलाल राणे उर्फ राणा (24) बताया गया है। 17 नवंबर तक पुलिस कस्टडी में रखने का आदेश जिला सत्र न्यायालय ने दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक अर्पित उर्फ बाबू ओमप्रकाश उके (24) व उसका मित्र शिकायतकर्ता दिनदयाल वार्ड रामनगर निवासी राहुल राजू डहाट (24) दोपहिया से गुरुद्वारा मार्ग से जा रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे आरोपियो ने उनकी दोपहिया वाहन को कट मार दिया। इसी बात को लेकर हुए विवाद में अर्पित उके पर चाकू से वारकर मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद आरोपी घटना स्थल से फरार हो गए थे।

घटना की जानकारी मिलते ही रामनगर पुलिस की टीम घटना स्थल पर पहुंचकर आरोपियो की तलाश में विभिन्न दिशाओ में खोजबीन करने जुट गए। इस दौरान घटना के आरोपी प्रवीण मुटकुरे को 13 नवंबर को सुबह के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया। लेकिन इस हत्याकांड के दो आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर थे। आखिरकार पुलिस ने 14 नवंबर को आरोपी हर्ष वाघमारे व अंकज राणे उर्फ राणा को गिरफ्तार कर लिया। सभी आरोपियो के खिलाफ धारा 302, 324, 323, 34 भादंवि के तहत मामला दर्ज कर तीनो आरोपियो को जिला सत्र न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय ने मामले की अधिक जांच पड़ताल के लिए तीनो आरोपियो को 17 नवंबर तक पुलिस कस्टडी में रखने का आदेश दिया है। घटना की जांच पुलिस निरीक्षक संदेश केंजले के मार्गदर्शन में सहायक पुलिस निरीक्षक राजु बस्तावडे कर रहे है।

Created On :   15 Nov 2023 12:08 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story