अचानक धावा: मधुमक्खियों के हमले में 11 मजदूर घायल, पांच की हालत गंभीर, उपचार के लिए भेजा गोंदिया

मधुमक्खियों के हमले में 11 मजदूर घायल, पांच की हालत गंभीर, उपचार के लिए भेजा गोंदिया
  • पौधों के संरक्षण का कार्य कर रहे थे मजदूर
  • अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने कर दिया हमला
  • अस्पताल में मजदूरों का उपचार करने आनाकानी

डिजिटल डेस्क, आमगांव (गोंदिया)। सालेकसा तहसील के ग्राम भजेपार के मजदूरों का एक समूह बोरकन्हार से मंगरूबाबा आश्रम मार्ग पर सामाजिक वनीकरण विभाग के अंतर्गत लगाए गए पौधों का संरक्षण कार्य कर रहे थे। इसी दौरान अचानक मधुमक्खियों के एक झुंड ने मजदूरों पर हमला कर दिया। जिसमें 11 मजदूर घायल हो गए। जिन्हें तत्काल उपचार के लिए आमगांव के ग्रामीण अस्पताल में ले जाया गया। जख्मी मरीजों का उपचार करने में आनाकानी किए जाने की जानकारी एक घायल मजदूर के रिश्तेदार ने क्षेत्र के विधायक सहषराम कोरोटे को दी। जिसके बाद विधायक ने स्वयं अस्पताल पहुंचकर घायल मजदूरों का हालचाल जाना एवं डाॅक्टर को मरीजों की सुध लेते हुए उनका बेहतर इलाज करने के निर्देश दिए।

घायल मजदूरों के नाम भूमिराज चतरू बहेकार, रमेश बारकु महारवाडे, डिगाराम पांडु मेंढे, पांडुरंग भिवा बहेकार, कुवरलाल ताराचंद बहेकार, सुखदेव लक्ष्मीचंद बहेकार, भरतराम बालकृष्ण बहेकार, योगराज लिंगु ब्राम्हणकर, सुरेश लक्ष्मण गायधने, रामकृष्ण हनवंत दोनोडे एवं गंगाराम विठोबा ब्राम्हणकर बताए गए है। जिसमें से रामकृष्ण दोनोडे, पांडुरंग बहेकार, गंगाराम ब्राम्हणकर, कुवरलाल बहेकार एवं योगराज ब्राम्हणकर की स्थिति गंभीर होने के कारण उन्हें उपचार के लिए गोंदिया के जिला अस्पताल में रेफर किया गया। शेष मजदूरों का आमगांव ग्रामीण अस्पताल में इलाज चल रहा है। अस्पताल के चिकित्सक ने सभी मजदूरों की स्थिति खतरे से बाहर बताई है।

बाघ ने किया गाय का शिकार : अर्जुनी मोरगांव (गांेदिया). अर्जुनी मोरगांव वन परिक्षेत्र के अंतर्गत बोदरा/देउलगांव के आरक्षित वन कक्ष क्रमांक 307 में एक पट्टेदार बाघ ने एक गाय का शिकार किया। जिसमें नीमगांव निवासी किसान मनोहर चचाने का आर्थिक नुकसान हुआ है। घटना की सूचना वन विभाग को दी गई। इस बीच वन परिक्षेत्र अधिकारी सचिन कटरे, क्षेत्र सहायक भोगे के मार्गदर्शन में वनरक्षक माधुरी लूचे ने घटना का पंचनामा किया। इस समय किसानों ने पीड़ित किसान को मदद दिए जाने की शासन से मांग की है। यह घटना मंगलवार को शाम 4 बजे के दौरान सामने आयी। उल्लेखनीय है कि अर्जुनी मोरगांव तहसील का एक बड़ा घने जंगलों से घिरा हुआ है। इनमें नवेगांवबांध राष्ट्रीय उद्यान और नवेगांव-नागझिरा टाइगर रिजर्व भी शामिल हैं। इसके कारण तहसील के जंगल में सभी प्रकार के वन्यप्राणियों का मुक्त विचरण देखा जाता है। इनदिनों अर्जुनी मोरगांव वन परिक्षेत्र के अंतर्गत बोदरा/देउलगांव के आरक्षित वन कक्ष क्रमांक 307 में एक पट्टेदार बाघ ने एक गाय का शिकार किया। इस घटना से पशुपालकों और किसानों में दहशत का माहौल है।

Created On :   9 Aug 2024 11:53 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story