दुर्घटना में जख्मी पुत्र की मृत्यु, पिता गंभीर

दुर्घटना में जख्मी पुत्र की मृत्यु, पिता गंभीर
  • दर्दनाक हादसा
  • दुर्घटना में जख्मी पुत्र की मौत

डिजिटल डेस्क, गोंदिया | चिचगड़ थानांतर्गत कोटजंभोरा फॉरेस्ट नाके के मोड़ पर तेज रफ्तार दोपहिया सड़क किनारे खाई में जा गिरी। दुर्घटना में पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए थे, लेकिन बेटे ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। जबकि पिता की हालत गंभीर है। मृतक का नाम ग्राम पकनाभंटी निवासी रामसेवक बंजार और घायल का नाम प्रेमसिंह परसादी बंजार (50) बताया गया है।

जानकारी के अनुसार प्रेमसिंह का पुत्र रामसेवक अपने पिता को अपनी नई बाइक के पीछे बिठाकर नवेगांवबांध मार्ग से जा रहा था। नवेगांवबांध मार्ग से जाते समय कोटजांभोरा फॉरेस्ट नाके के मोड़ पर उसका वाहन से संतुलन छूट गया, जिससे दोपहिया खाई में जा गिरी। हादसे में दोनों घायल हो गए। घटना के बाद घायल रामसेवक को केटीएस अस्पताल भर्ती किया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी माैत हो गई। चिचगड पुलिस ने मामला दर्ज किया है। जिसकी जांच पुलिस हवलदार मसराम कर रहे है।

Created On :   6 Sept 2023 1:26 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story