गोंदिया: किसान कर रहे शासकीय धान खरीदी केंद्र शुरू होने का इंतजार

किसान कर रहे शासकीय धान खरीदी केंद्र शुरू होने का इंतजार
  • लगभग 1 लाख 92 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में धान की फसल लगाई जाती है
  • फसल का उचित दाम दिलाने के उद्देश्य
  • धान खरीदी केंद्र शुरू होने का इंतजार

डिजिटल डेस्क, गोंदिया. जिले के 90 प्रतिशत से अधिक किसान अपने जीवन यापन के लिए धान की फसल पर निर्भर है। खरीफ मौसम में जिले में लगभग 1 लाख 92 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में धान की फसल लगाई जाती है। खरीफ मौसम के धान की कटाई का कार्य अब शुरू हो चुका है एवं अगले 10-15 दिनों में कटाई एवं चुराई का काम तेजी पकड़ लेगा। शासन द्वारा प्रतिवर्ष किसानों को उनकी फसल का उचित दाम दिलाने के उद्देश्य से सरकारी धान खरीदी केंद्र शुरू किए जाते हैं। धान खरीदी शुरू करने से पूर्व किसानों का संस्थाओं के माध्यम से पंजीयन कराया जाता है। पंजीकृत किसान ही शासकीय धान खरीदी केंद्रों पर अपने धान की बिक्री कर सकते हैं।

मौसम साफ होने व कटाई शुरू होने को देखते हुए किसान अब शासकीय धान खरीदी केंद्र कब शुरू होंगे? इसका इंतजार कर रहे हैं। इस संबंध में जिला मार्केटिंग अधिकारी विवेक इंगले से जानकारी मांगने पर उन्होंने बताया कि धान खरीदी शुरू करने से पूर्व जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला समन्वय समिति की बैठक होगी। जिसमें शासन के नियम एवं शर्तों पर कितनी संस्थाएं खरी उतरेंगी इसकी समीक्षा के पश्चात ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। पात्र संस्थाए ही खरीफ मौसम के धान की शासकीय खरीदी कर सकेंगी। उन्होंने बताया कि इसी माह में किसानों का ऑनलाईन रजिस्ट्रेशन शुरू होने की संभावना है। पात्र संस्थाओं को शासकीय धान खरीदी शुरू करने की अनुमति नियमानुसार दी जाती है। एवं संस्थाओं में ऑनलाईन रजिस्ट्रेशन कराने वाले किसान ही अपने धान की बिक्री कर सकते है। अगले कुछ दिनों में समन्वय समिति की बैठक के बाद ही इस विषय में आगे की कार्रवाई होने की बात उन्होंने बताई

Created On :   6 Oct 2023 1:23 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story