- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- गोंदिया
- /
- 1 जनवरी को लोकशाही दिवस
गोंदिया: 1 जनवरी को लोकशाही दिवस

- लोकशाही दिवस
- 1 जनवरी को मनाया जाएगा
डिजिटल डेस्क, गोंदिया | जिले के सर्वसाधारण नागरिकों के लिए हर माह के पहले सोमवार को लोकशाही दिवस का आयोजन किया जाता है। जनवरी माह में 1 जनवरी 2024 को सुबह 11 बजे जिलाधिकारी कार्यालय गोंदिया के सभागृह में जिलाधिकारी चिन्मय गोतमारे की अध्यक्षता में लोकशाही दिवस का आयोजन किया गया है। जिलाधिकारी इस अवसर पर सामान्य नागरिकों की शिकायते एवं समस्याओं को प्रत्यक्ष रूप से सुनकर शासन के विविध विभागों के जिलास्तरीय प्रमुख अधिकारियों को नागरिकों की शिकायते एवं समस्याओं के समाधान का निर्देश देंगे। जिन नागरिकों ने लोकशाही दिवस के आयोजन से 15 दिन पूर्व आवेदन प्रस्तुत किए है। वे लोकशाही दिन में उपस्थित रहकर अपनी शिकायतों, समस्याओं का निवारण करने के लिए पहुंचे। यह आह्वान निवासी उपजिलाधिकारी स्मिता बेलपत्रे ने किया है।
Created On :   19 Dec 2023 6:28 PM IST